2013 से पहले सेवानिवृत कर्मचारियों को मिलेगा ग्रेज्युटी का लाभ

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

2013 से पहले सेवानिवृत कर्मचारियों को मिलेगा ग्रेज्युटी का लाभ

2013 से पहले सेवानिवृत कर्मचारियों को मिलेगा ग्रेज्युटी का लाभ। बिलासपुर। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला दिया है। वर्ष 2013 से पहले सेवानिवृत कर्मचारियों को ग्रेज्युटी का लाभ देने का निर्देश राज्य शासन को दिया है। इसके साथ ही ऐसे अनुदान प्राप्त स्कूल जिन्होंने रिटायरमेंट कर्मचारियों को अपने संसाधन से ग्रेज्युटी का भुगतान किया है उन स्कूलों को अलग से राशि का भुगतान करने कहा है।

प्रदेश के 25 स्कूल प्रबंधन ने राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना का खिलाफत करते हुए वकील मनोज परांजपे,सचिन सिंह राजपूत व अनूप मजूमदार के जरिए हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। याचिका के अनुसार अगस्त 2013 में राज्य शासन ने अधिसूचना जारी कर वर्ष 2013 के पहले सेवानिवृत कर्मचारियों को ग्रेज्युटी का भुगतान न करने की सूचना प्रकाशित कर दी थी।

याचिकाकर्ता स्कूल प्रबंधकों ने संविधान की आर्टिकल 14 व 16 का हवाला देते हुए कहा कि यह समानता के अधिकार का उल्लंघन है। याचिकाकर्ता अनुदान प्राप्त स्कूलों ने अपनी याचिका में कहा कि राज्य शासन के इस आदेश के बाद रिटायर होने वाले कर्मचारियों को अपने संसाधन से ग्रेज्युटी का लाभ दे रहे हैं। इसके चलते आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से क्षति भी हो रही है।

याचिकाकर्ताओं ने यह भी कहा कि राज्य शासन की अधिसूचना में विरोधाभास है। एक तरफ शासन द्वारा अधिसूचना जारी कर वर्ष 2013 के पहले के सेवानिवृत कर्मचारियों को ग्रेज्युटी का लाभ न देने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं वर्ष 2013 के बाद रिटायर होने वाले कर्मचारियों को ग्रेज्युटी का लाभ दिया जा रहा है।

यह संविधा में दी गई व्यवस्थाओं व समानता के अधिकार का सीधा-सीधा उल्लंघन है। शुक्रवार को जनहित याचिका पर जस्टिस गौतम भादुड़ी के सिंगल बेंच में सुनवाई हुई । जस्टिस भादुड़ी ने वर्ष 2013 के पहले रिटायर होने वाले कर्मचारियों को ग्रेज्युटी का लाभ देने शासन को निर्देश जारी किया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी