सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी धार्मिक कहानी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी धार्मिक कहानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के सरकारी स्कूलों में एक बार फिर से धार्मिक नायकों की कहानी पढ़ाई जाएगी। लंबे समय बाद बच्चों को नैतिकता और कर्म का पाठ पढ़ाने के लिए हिन्दी के साथ सहायक पाठ्यक्रम 'बाल रामकथा पुस्तक लागू की गई है। छठवीं में पहली बार सीबीएसई पैटर्न की एनसीईआरटी की किताबों में हिन्दी के सहायक पाठ्यपुस्तक के तौर पर इसे पढ़ाया जाएगा।

इसमें मर्यादा पुस्र्षोत्तम श्रीराम के जीवन का संक्षिप्त परिचय व सीख को कहानी के रूप में डाला गया है। इस पुस्तक के माध्यम से बच्चों को अच्छाई और बुराई के बारे में बताते हुए नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने प्रदेश के सभी जिलों में चुनिंदा 153 मिडिल स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में बदलकर इस पुस्तक को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया है। आगे सभी स्कूलों में लागू करने की तैयारी है।

बाल रामकथा में ये होंगे प्रमुख पाठ

'बाल रामकथा पुस्तक में अवधपुरी में राम, जंगल और जनकपुर, दो वरदान, राम का वन-गमन, चित्रकूट में भरत, दंडक वन में दस वर्ष, सोने का हिरण, सीता की खोज, राम और सुग्रीव, लंका में हनुमान, लंका विजय, राम का राज्याभिषेक आदि प्रमुख पाठ पढ़ाए जाएंगे।

अगली कक्षा में बाल महाभारत

छठवीं के बच्चे अगले साल जब कक्षा सातवीं में जाएंगे तब इन्हें हिन्दी की सहायक पुस्तक के साथ 'बाल महाभारत भी पढ़ाया जाएगा। इसमें भीष्म प्रतिज्ञा के जरिये दृढ़ निश्चय, पांडवों की रक्षा, मायावी सरोवर, प्रतिज्ञा-पूर्ति, महाभारत के युद्ध व गीता के रहस्यों को भी पढ़ाया जाएगा। इसी तरह कक्षा आठवीं में 'भारत की खोज पुस्तक में बच्चों को आर्यों का आगमन, प्राचीनतम अभिलेख, धर्मग्रंथ, पुराण, वेद, गीता, भारतीय संस्कृति की निरंतरता , उपनिषद, भौतिकवाद आदि पढ़ाया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी