छत्तीगसढ़ राज्यसभा के लिए कांग्रेस से फूलोदेवी और तुलसी उम्‍मीदवार

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

छत्तीगसढ़ राज्यसभा के लिए कांग्रेस से फूलोदेवी और तुलसी उम्‍मीदवार

chhattisgarh rajya sabha election candidate declared - छत्तीगसढ़ में राज्यसभा की दो सीट के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर लिया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और आदिवासी नेत्री फूलोदेवी नेताम और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अविक्ता केटीएस तुलसी को कांग्रेस उम्मीदवार बनाया गया है। देर शाम इसकी घोषणा भी कर दी गई ।

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दिया गया। वहीं, संख्या बल में कमजोर होने के कारण भाजपा ने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। कांग्रेस के दोनों उम्मीदवार शुक्रवार को विधानसभा में नामांकन दाखिल करेंगे।

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीट मोतीलाल वोरा और रणविजय सिंहजूदेव का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हो रही हैं। कांग्रेस के 69 विधायक होने के कारण दोनों सीट पर कांग्रेसी उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही है। फूलोदेवी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस ने आदिवासी वोट बैंक को साधने की कोशिश की है।

प्रदेश में कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष, युवक कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी बाहुल्य बस्तर से हैं। ऐसे में राज्यसभा से एक आदिवासी को भेजकर कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। केटीएस तुलसी ने कई बड़े मामलों की पैरवी की है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा के कई मामलों की कोर्ट में तुलसी पैरवी करते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी