रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को साय सरकार की अहम कैबिनेट बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने की संभावना है। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में नई ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी मिल सकती है।
नई ट्रांसफर पॉलिसी पर हो सकता है फैसला
सरकारी कर्मचारियों के लिए नई स्थानांतरण नीति को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। यदि मंजूरी मिलती है तो प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
खरीफ फसलों की स्थिति की होगी समीक्षा
बैठक में खरीफ सीजन की बुआई की स्थिति पर भी चर्चा की जा सकती है। इसके साथ ही किसानों के लिए खाद और बीज की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था की समीक्षा भी होने की संभावना है। सरकार खेती से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक निर्णय ले सकती है।
मानसून सत्र की तैयारियों पर भी चर्चा
अगले महीने 13 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। सत्र की तैयारियों और सरकार की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें..









