दो दिवसीय मप्र के प्रवास पर रहेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त, 10 को आएंगे भोपाल

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

दो दिवसीय मप्र के प्रवास पर रहेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त, 10 को आएंगे भोपाल

भोपाल। मतदाता सूची में गड़बड़ियों के बाद से आयोग ने निगरानी शुरू कर दी है। इसी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत 9 अप्रैल को दो दिवसीय मप्र के प्रवास पर रहेंगे। वे 9 अप्रैल को इंदौर में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में वोटर लिस्ट के संबंध में चर्चा करेंगे। 10 अप्रैल को भोपाल में बैठक लेंगे। दोनों बैठकों में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी तथा चुनाव से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहेगें। रावत के इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आयोग की तैयारियों की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। 

निर्वाचन कार्यालय सूत्रों ने बताया कि हाल ही में हुए कोलारस व मुंगावली उपचुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ियों के बाद से आयोग ने निगरानी शुरू कर दी है। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आयोग को शिकायत भेजी थी कि प्रदेश के हर जिले की मतदाता सूची में गड़बड़ियां हुई हैं। पूरे प्रदेश में इसकी जांच होना चाहिए। इसके बाद आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को इस संबंध में निर्देश दिए थे। माना जा रहा है कि रावत इस संबंध में अफसरों से बातचीत करेंगे। यही वजह है कि भोपाल कलेक्टर ने ऐसे मतदाताओं की सूची सार्वजनिक कर दी है, जिसमें मृत व्यक्ति या जिले से बाहर जाने वालों के नाम हैं। 

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

दो दिवसीय मप्र के प्रवास पर रहेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त, 10 को आएंगे भोपाल | Khabar Digital | Khabar Digital