कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन और इंटरनेशनल टाइगर डे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक ओर जनता को बाघ दिवस की बधाई दी, तो दूसरी तरफ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। डॉ. सीएम यादव ने 29 जुलाई को कहा कि जब भी पूछा जाता है कि सबसे ज्यादा टाइगर कहां हैं तो लोगों की जुबान पर मध्यप्रदेश का नाम आता है। हमारे यहां चीता प्रोजेक्ट पर भी अच्छा काम हो रहा है। कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र रंग बदलने का है। कांग्रेस नाटक करती है। कांग्रेस ने अंग्रेजों के जमाने से चल रही जातिगत जनगणना को बंद कर दिया था। 27% आरक्षण के मसले पर भी उसका दोहरा चरित्र है। हम डंके की चोट पर कह रहे हैं 27% आरक्षण के लिए हम निश्चित रूप से देने वाले हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बाघ हमारे देश में हैं। मध्यप्रदेश गौरव के साथ अपने यहां बाघों को बड़ी संख्या में रखता है। हमारे सौभाग्य की बात है कि सरकार बनने के बाद डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर रातापानी और माधव नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व बनाए गए। हमने अपने वन्य प्राणियों की पूरी चिंता की है। अगर कोई वन्य जीवों के नियमानुसार उनका हस्तांतरण करता है, तो हम अपने अच्छे जीव और कुछ बाघ देने को तैयार हैं। हम सभी चिड़ियाघरों, वन विहार टाइगर रिजर्व के पास के बफर जोन में भी टाइगर सफारी शुरू करेंगे।

विपक्ष का चरित्र रंग बदलने का
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि मैंने विपक्ष के मित्रों को कहा है कि आप 2.5 लाख से ज्यादा वोटरों के बीच से चुनकर आते हैं। इसलिए मर्यादा के साथ आपको अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। आप सदन में बोलें। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में जानवरों के प्रतीकों के इस्तेमाल पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आप भैंस और गिरगिट का रूप बनाकर क्यों आना चाहते हैं। यह हमारा रूप बनाकर भैंस क्यों बनना चाहते हैं? यह मनुष्य योनि को बदनाम कर रहे हैं। कभी गिरगिट बनकर अपनी बात रखते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रंग बदलने का चरित्र दुनिया और प्रदेश ने आजादी के बाद से देखा है। कांग्रेस हमेशा दो रंगों के तरीकों से जीती है। हम सब जानते हैं कि उनके जमाने में जो समय था वह भैंस के आगे बीन बजाने जैसा था। उन दिनों राज्य के अंदर विकास के सारे दरवाजे बंद थे। बिजली, पानी, सड़क सबकी दुर्व्यवस्था थी।

समाज को भड़काती है कांग्रेस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह कांग्रेस के ही शासनकाल में 1956 में मध्यप्रदेश बनाया गया। उन दिनों में भी विकास को लेकर मध्यप्रदेश कहां से कहां जा सकता था। राज्य में केवल 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा था। कांग्रेस के 55 साल में 7 लाख हेक्टेयर का क्षेत्र हमारे 20 साल में 55 लाख हेक्टेयर का हो गया। कांग्रेस के शासनकाल में प्रति व्यक्ति आय 11,000 रुपये थी और आज हमारे शासनकाल में यह 1,52,000 रुपये प्रति व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अलग-अलग समाज को भड़का रही है। सब चीजों में उसका हस्तक्षेप है। पिछड़ों की जनगणना को बंद करने का पाप कांग्रेस की सरकार के तात्कालिक प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया। नेहरू के बाद इंदिरा गांधी, इंदिरा गांधी के बाद राजीव गांधी। दो-चार साल हमारी अटल सरकार छोड़ दें, तो लंबे समय से कांग्रेस की सरकार रही है। लेकिन, कांग्रेस ने जातिगत जनगणना नहीं कराई। कांग्रेस ने तो वह जनगणना भी बंद करा दी जो अंग्रेजों के समय चलती थी।

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुलेआम कहा कि हम जातिगत जनगणना कराएंगे और समय सीमा में देश के सामने पूरी बात लाएंगे। हमारे अपने राज्य के अंदर 27% आरक्षण के मामले पर कांग्रेस का वही दोहरा चरित्र है। कांग्रेस ने जानकारी के बिना, कमजोर तथ्यों के साथ अपनी बात रखी। और अब उस बात के आधार पर झूठ बोलती फिरती है। हम डंके की चोट पर कह रहे हैं 27% आरक्षण देंगे। हमारे कई विभागों के अंदर जहां स्टे नहीं था वहां हमने 27% पहले ही आरक्षण दे दिया है। लेकिन, जहां कोर्ट में मामला अटका पड़ा है, वहां भी हम अपनी तरफ से सरकार के पक्ष में 27% आरक्षण की बात लिखकर दे रहे हैं। हमने कहा है कि जनरल कैटेगरी का 10% हो, चाहे एसटी-एससी-ओबीसी हो, सभी के लिए हमारे मन में भाव बराबर है। हम किसी एक दायरे में सिमटना नहीं चाहते। सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए है। हम जल्दी से जल्दी यह कोशिश करेंगे कि 13% ओबीसी आरक्षण जिनको मिला है उन्हें भी हक के आधार पर नौकरियां मिलें और योग्यता से उनका चयन हो।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी