चुनाव 2019: राहुल के गढ में गरजे मोदी, 538 करोड़ रुपये के प्रॉजेक्ट को किया लॉन्च

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

चुनाव 2019: राहुल के गढ में गरजे मोदी, 538 करोड़ रुपये के प्रॉजेक्ट को किया लॉन्च

अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संसदीय सीट पर राहुल को लेकर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, राहुल गांधी मेड इन उज्जैन, मेड इन इंदौर और मेड इन जयपुर कहते रहले हैं, लेकिन यह मोदी है, जिसने 'मेड इन अमेठी' को सच कर के दिखाया है। उन्होने कहा, आपने इतना प्यार दिया कि स्मृति इरानी ने 5 साल में खूब मेहनत की है। जीते हुए से ज्यादा काम उन्होंने करके दिखाया है। ऐसा लगा ही नहीं है कि वे यहां से जीती नहीं हैं। अपने संबोधन से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेठी में 538 करोड़ रुपये के प्रॉजेक्ट लॉन्च किए।

मोदी ने किया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का लोकार्पण

आधुनिक क्लाशनिकोव-203 राइफलों के निर्माण के लिए बनी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का लोकार्पण करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने 1,500 लोगों को फैक्ट्री में रोजगार का वादा किया था, लेकिन अमेठी के लोगों की आंखों में धूल झोंकते हुए सिर्फ 200 लोगों को रोजगार दिया गया। पीएम ने कहा कि अमेठी के युवाओं को धोखा देने वाले दुनिया में रोजगार के भाषण देते घूमते हैं। 

जिन्होंने हमें वोट दिया, वो भी हमारे और जिन्होंने नहीं दिया, वो भी हमारे - मोदी

पीएम मोदी ने रैली में मौजूद लोगों से सवालिया अंदाज में पूछा, 'मैं आपसे जानना चाहता हूं कि आधुनिक राइफलें न बनाकर हमारे वीर जवानों के साथ अन्याय हुआ कि नहीं हुआ। यहां के संसाधनों के साथ अन्याय हुआ या नहीं हुआ। रोजगार के लिए परेशान युवाओं के साथ अन्याय हुआ या नहीं।' पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में हमने सबका साथ-सबका विकास की बात कही थी। इसका अमेठी उदाहरण है। जिन्होंने हमें वोट दिया, वो भी हमारे और जिन्होंने नहीं दिया, वो भी हमारे। जहां सीट मिली, वह भी हमारा है और जहां सीट नहीं मिली, वह भी हमारा है। 

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी