शाजापुर पुलिस का सफाई अभियान, DRP लाईन व 16 थाना-चौकियों में सफाई

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

शाजापुर पुलिस का सफाई अभियान, DRP लाईन व 16 थाना-चौकियों में सफाई

शाजापुर/आदित्य शर्मा। जिले में एसपी यशपाल राजपूत के निर्देशन में पुलिस प्रशासन द्वारा एएसपी टी.एस.बघेल के नेतृत्व व मार्गदर्शन में जिले के समस्त पुलिस कार्यालय भवनों, थानों, चौकियों एवं डीआरपी लाइन के समस्त बल द्वारा श्रम दान कर जिला मुख्यालय स्थित डीआरपी लाईन व  16 थाना-चौकियों में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिले में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है। ऐसे में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

एसपी यशपाल राजपूत ने बताया कि पीएचक्यू की तरफ से जिले के सभी अनुभागीय कार्यालयों व 16 थाना-चौकियों में विशेष सफाई अभियान चलाने के आदेश जारी किए गए थे। जिस पर से  अधिकारियों को अपने कार्यालयों को स्वचछता की दृष्टि से अनुकूल वातावरण निर्मित करने और कर्मचारियों को साफ सफाई रखने प्रोत्साहित करने को कहा गया था। 

एसपी यशपाल राजपूत व एएसपी टी.एस.बघेल ने स्थानीय डीआरपी लाईन में सफाई अभियान में हिस्सा लिया और स्वचछता की दृष्टि से अनुकूल वातावरण निर्मित करने और पुलिस कर्मचारियों को साफ सफाई रखने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं जिले में 21 जनवरी को पुलिस भवनों पर आकर्षक विद्युत सज्जा भी होगी। 

पुलिस भवनों में कार्यालयीन स्टाफ के साथ अधिकारी, कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालय की सफाई में भाग लिया तथा शाजापुर, शुजालपुर व बेरछा अनुभाग के सभी थानों पर थाना प्रभारियों व थाना स्टाफ के साथ थानों एवं परिसर की साफ सफाई की गई। वहीं यातायात थाना, महिला थाना व एजेके थाने में भी सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी आरआई व सुबेदार श्रीमती सीमा मोर्या, सुबेदार दीपिका डावर सहित पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित थे।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी