कलेक्टर ने खुद किया नर्मदा घाटों की सफाई, अतिक्रमणकारियों को दिया 2 दिन का अल्टीमेटम

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

कलेक्टर ने खुद किया नर्मदा घाटों की सफाई, अतिक्रमणकारियों को दिया 2 दिन का अल्टीमेटम

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ ​डिंडौरी जिले की जीवनदायिनी मां नर्मदा को प्रदूषण मुक्त करने और शहर की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। रविवार को कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया स्वयं मैदान में उतरीं और अधिकारियों के विशाल अमले के साथ 'जल गंगा संवर्धन' अभियान के तहत आयोजित इस विशेष मुहिम के तहत
​नर्मदा तट पर साफ सफाई की।

यह भी पढ़ें- IPS अधिकारी को मिलती है इतनी सैलरी, क्या आप जानते है?

आम जनता से की अपील

​कलेक्टर ने नगर पालिका की टीम और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर नर्मदा घाट पर श्रमदान किया। उन्होंने इस दौरान घाटों की सफाई की और जल संरक्षण की महत्ता पर जोर दिया। आम जनता से भावुक अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मां नर्मदा के जल की पवित्रता बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि स्नान करते समय घाटों पर साबुन का उपयोग बिल्कुल न करें, ताकि नदी का जल शुद्ध बना रहे।

यह भी पढ़ें- नाथ के फिर भाजपा में जाने की अटकलें तेज!

कलेक्टर ने नर्मदी नदी में मिलने वाली पानी का लिया जायजा

​निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नर्मदा नदी में मिलने वाले गंदे नालों का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीवर लाइन के माध्यम से गंदे पानी को सीधे नदी में जाने से रोका जा रहा है और इसे ट्रीटमेंट प्लांट तक भेजने की ठोस व्यवस्था की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य नर्मदा को पूरी तरह प्रदूषण मुक्त रखना है।

saphai abhiyan dindori
saphai abhiyan Abhiyan

2 दिन में अतिक्रमण हटाने का निर्देश

​शहर की सुंदरता और यातायात में बाधक बन रहे अतिक्रमण हटाने हेतु उन्होंने दो दिन का समय निर्धारित किया। कलेक्टर का रुख बेहद कड़ा रहा। उन्होंने घाट क्षेत्र और फुटपाथ पर बेतरतीब ढंग से रखी गई पूजन सामग्री और अन्य दुकानों को तत्काल हटवाया। एसडीएम डिंडोरी को निर्देश दिए गए कि शंकर घाट नाले के समीप किए गए सभी अवैध अतिक्रमणों को दो दिनों के भीतर हटा दिया जाए।
​ घाट के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर भी उन्होंने सख्त चेतावनी दी और इसे तुरंत बंद करने को कहा। ​नगर भ्रमण के दौरान कलेक्टर बस स्टैंड, सब्जी मंडी और गल्ला गोदाम क्षेत्र भी पहुंचीं।

यह भी पढ़ें- बीजेपी का स्थापना दिवस आज, वन सुरक्षा श्रमिकों का प्रदर्शन और NSG का शक्ति प्रदर्शन

इन दुकानदारों को दी चेतावनी

​सब्जी मंडी के सड़कों के किनारे संचालित हो रही मुर्गे मटन की दुकानों को निर्धारित और सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए।गल्ला गोदाम क्षेत्र की अव्यवस्था को देखते हुए, वहां लगने वाली चौपाटी को एक सप्ताह के भीतर मैदान में शिफ्ट करने का आदेश दिया गया।नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि सभी दुकानदारों को पूर्व सूचना देते हुए बिजली, साफ-सफाई और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

एक दिन सामूहिक सफाई अभियान चलाने के निर्देश

​कलेक्टर ने प्रशासन की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाना केवल सरकारी काम नहीं, बल्कि जन-आंदोलन होना चाहिए। उन्होंने हर वार्ड में सप्ताह में एक दिन सामूहिक सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों की सहभागिता से डिंडोरी को एक आदर्श स्वच्छ शहर बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें- रील और वीडियो में दिखने वाला ये लड़का कौन?

​इस अभियान के दौरान अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, एसडीएम रामबाबू देवांगन, सीएमओ अमित तिवारी सहित जन-अभियान परिषद के जिला समन्वयक और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से शहरवासियों में एक नई उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में डिंडोरी की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कलेक्टर ने खुद किया नर्मदा घाटों की सफाई, अतिक्रमणकारियों को दिया 2 दिन का अल्टीमेटम | Khabar Digital | Khabar Digital