मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पुणे में करेंगे निवेशकों और उद्योगपतियों से संवाद

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पुणे में करेंगे निवेशकों और उद्योगपतियों से संवाद

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। राज्य में निवेश की संभावनाओं को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए 22 जनवरी को पुणे में इंटरेक्टिव सेशन का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस सत्र में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों, निवेशकों के साथ सीधा संवाद करेंगे। राज्य में निवेश के अनुकूल वातावरण पर चर्चा होगी। यह सत्र पुणे के होटल रिट्ज़ कार्लटन में होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को निवेश-अनुकूल नीतियों, उत्कृष्ट बुनियादी ढाँचे और कुशल मानव संसाधन के माध्यम से निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक राज्य को 4 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए यह सत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, और कोयंबटूर में इंटरेक्टिव सेशन आयोजित किए जा चुके हैं, जो निवेशकों के साथ मजबूत संवाद स्थापित करने में सफल रहे हैं। यह प्रयास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 24 और 25 फरवरी में भोपाल में होने वाली "ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट" की तैयारियों का हिस्सा है। देश-विदेश के निवेशकों में काफ़ी उत्साह है। मध्यप्रदेश, अपने प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थलों और विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचे के साथ, निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभर रहा है।

पुणे में इंटरेक्टिव सेशन में उद्योग जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के चेयरमैन श्री संजय किर्लोस्कर विशेष अतिथि होंगे, जबकि पिनेकल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन श्री सुधीर मेहता नेटवर्किंग डिनर की मेजबानी करेंगे। फोर्स मोटर्स के चेयरमैन डॉ. अभय फिरोदिया और ब्रिजस्टोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री हिरोशी योशिजाना भी इस सत्र में अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे।

सत्र में मध्यप्रदेश में फिनटेक, आईटी, आईटीईएस, एग्रीटेक, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मा, स्वास्थ्य सेवाओं, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन, कौशल विकास और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन विभाग और एमएसएमई श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह एडवांटेज एमपी और राज्य में निवेश के अवसरों पर प्रकाश डालेंगे। एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर पर्यटन विभाग श्रीमती बिदिशा मुखर्जी पर्यटन के क्षेत्र में निवेश के अवसरों की जानकारियां देंगीl अतिरिक्त मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग श्री संजय दुबे आईटी, आईटीईएस और ईएसडीएम सेक्टर में निवेशकों को राज्य की नीतियों और परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे। मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक श्री चंद्रमौली शुक्ला, वाईस चेयरमैन, सीआईआई पुणे एवं कार्यकारी निदेशक, आरएसबी ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड श्री रजनीकांत बेहरा शामिल रहेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पुणे में करेंगे निवेशकों और उद्योगपतियों से संवाद | Khabar Digital | Khabar Digital