मध्यप्रदेश बनेगा अपैरल-टेक्सटाइल हब: सीएम मोहन यादव 14 को वैश्विक ब्रांड्स से करेंगे निवेश संवाद

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मध्यप्रदेश बनेगा अपैरल-टेक्सटाइल हब: सीएम मोहन यादव 14 को वैश्विक ब्रांड्स से करेंगे निवेश संवाद

भोपाल/ खबर डिजिटल / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश अपैरल और टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश और वैश्विक बाजार तक पहुंच के नए द्वार खोलने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को देश और दुनिया के 15 से अधिक शीर्ष अपैरल एवं टेक्सटाइल ब्रांड्स के प्रतिनिधि एवं उद्योगपति मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में निवेश के संबंध में राउंड टेबल मीटिंग में संवाद करेंगे।

बैठक में पीएम मित्रा पार्क सहित राज्य की अत्याधुनिक औद्योगिक अवसंरचना, कुशल श्रमशक्ति और रणनीतिक भौगोलिक स्थिति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वस्त्र नीति, निवेश अवसर और ‘मेड इन एमपी - वियर एक्रॉस द वर्ल्ड’ विज़न को प्रस्तुत करते हुए इस क्षेत्र में राज्य के भविष्य की स्पष्ट रूपरेखा रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन से स्थानीय उत्पादकों और वैश्विक ब्रांड्स के बीच प्रत्यक्ष संवाद से निर्यात में वृद्धि होगी, नए रोजगार अवसर भी पैदा होंगे, जिससे राज्य के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

राउंड टेबल मीटिंग में केयर ट्रेडिंग एशिया लिमिटेड के रीजनल कंट्री हेड श्री वामशी माधव, पूमा ग्रुप के शाखा प्रबंधक श्री आंशुल वी. ग्रोवर, पीवीएच के वरिष्ठ निदेशक श्री तेजस संपत, हेंसब्रेंड्स इनक्लूसिव के कंट्री मैनेजर श्री जितेन बेल्लानी, बीएसएल एण्ड एआई ग्लोकल के संस्थापक श्री रमन दत्ता, मदरकेयर के निदेशक श्री तपन बंसल, ग्रेपवाइन डिज़ाइन्स के प्रबंध निदेशक श्री रोहित अनेजा, वाइल्डक्राफ्ट के मुख्य उत्पादक अधिकारी श्री भूपिंदर सिंह, ज़िवामे के एवीपीएवं हेड कैटेगरी एंड सोर्सिंग डॉ. किरुबा देवी, रेमंड लाइफस्टाइल लिमिटेड के मुख्य व्यवसाय अधिकारी श्री नीरज नागपाल, सेंट्रिक ब्राण्डस की कंट्री निदेशक सुश्री अन्निका पासी, न्यूटाइम्स ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ की वरिष्ठ सोर्सिंग निदेशक सुश्री जसवीन कौर, ट्रिबर्ग के ग्रुप लीडर श्री कपिल काक, पैरागॉन अपैरल्स के प्रबंध निदेशक श्री रोशन बैंड और लक्ष्मीपति ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री राकेश सरावगी के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

दिल्ली में हाल ही में आयोजित बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रभावशाली भागीदारी ने अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों का ध्यान मध्यप्रदेश की ओर खींचा। निवेशकों द्वारा व्यक्त की गई रुचि अब ठोस पहल में बदलने जा रही है। बैठक में बीएसएल एसोसिएशन और मध्यप्रदेश सरकार के बीच एमओयू होगा, जो निवेश संवर्धन, सोर्सिंग सुविधा और क्षमता निर्माण के तीन प्रमुख क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहयोग सुनिश्चित करेगा। इस समझौते के माध्यम से मध्यप्रदेश अंतर्राष्ट्रीय खरीददारों के लिए प्राथमिकता प्राप्त विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरेगा और ‘मेड इन एमपी’ को वैश्विक पहचान मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि ब्रांड एंड सोर्सिंग लीडर्स (बीएसएल) एसोसिएशन 55 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के वैश्विक टैक्सटाइल और अपैरल व्यापार का नेतृत्व करती है और 250 से ज्यादा प्रमुख खरीददार व सोर्सिंग संगठनों से जुड़ी है। यह भारतीय निर्माताओं और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के बीच एक सशक्त सेतु की भूमिका भी निभाती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

मध्यप्रदेश बनेगा अपैरल-टेक्सटाइल हब: सीएम मोहन यादव 14 को वैश्विक ब्रांड्स से करेंगे निवेश संवाद | Khabar Digital | Khabar Digital