सीएम डॉ. मोहन यादव के बरही दौरे की तैयारी तेज, विधायक संजय पाठक और कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सीएम डॉ. मोहन यादव के बरही दौरे की तैयारी तेज, विधायक संजय पाठक और कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, --12 मार्च।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 14 मार्च को प्रस्तावित बरही प्रवास को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को विजयराघवगढ़ विधायक संजय सतेंद्र पाठक और कलेक्टर आशीष तिवारी ने बरही पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्री विजयनाथ धाम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले कृषि महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मंचीय व्यवस्था, बैठक दीर्घा और कृषि एवं उससे जुड़े विभागों द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शन स्टॉल की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके बाद विधायक और कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही में बनाए गए हेलिपैड स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही मुख्यमंत्री के स्वागत में प्रस्तावित आभार रैली और रोड शो के मार्ग का भी अवलोकन किया। कलेक्टर आशीष तिवारी ने मौके पर मौजूद एसडीओपी और टीआई को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।दौरे के दौरान दोनों जनप्रतिनिधि बरही के बड़ा तालाब भी पहुंचे, जहां जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जाने वाले तालाब सौंदर्यीकरण कार्य के शुभारंभ स्थल का निरीक्षण किया गया।प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार आभार रैली और रोड शो बड़ा तालाब से शुरू होकर सुभाष चौक, अमन बुक डिपो और कमानिया गेट होते हुए श्री विजयनाथ धाम मंदिर स्थित सभास्थल तक पहुंचेगा।निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र पटेल, एसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्ता, नगर परिषद बरही अध्यक्ष पियूष अग्रवाल, एसडीओपी विजयराघवगढ़, तहसीलदार बरही आदित्य द्विवेदी, तहसीलदार विजयराघवगढ़ मनीष शुक्ला, जनपद सीईओ बृतेश जैन, टीआई बरही अभिषेक चौबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

सीएम डॉ. मोहन यादव के बरही दौरे की तैयारी तेज, विधायक संजय पाठक और कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा | Khabar Digital | Khabar Digital