मुख्यमंत्री डॉ. यादव के बड़वारा दौरे की तैयारियां तेज,कलेक्टर आशीष तिवारी ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के बड़वारा दौरे की तैयारियां तेज,कलेक्टर आशीष तिवारी ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

खबर डिजिटल. अंकित झारिया. कटनी:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी गुरुवार 18 सितंबर को प्रस्तावित बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आदेश जारी कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं।

इन्हें मिले दायित्‍व

     कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को पूरे कार्यक्रम का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे हितग्राहियों को उनके गाँवों से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षित लाने-ले जाने और उनके लिए भोजन पैकेट की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। जबकि वनमंडलाधिकारी गौरव शर्मा को हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेटिंग हेतु बांस बल्‍ली की व्‍यवस्‍था का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया संभालेंगे। वे हेलीपैड पर कारकेड वाहन, बुलेटप्रूफ वाहन और विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। साथ ही पूरे कार्यक्रम के दौरान सुगम यातायात और पार्किंग की व्यवस्था भी उन्हीं के जिम्मे होगी। इसी प्रकार आयुक्‍त नगर निगम हेलीपैड स्‍थल एवं कार्यक्रम स्‍थल में फायर ब्रिगेड, चलित शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई आदि की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करेंगे। जबकि लोक निर्माण विभाग (पीडब्‍ल्‍यूडी) की कार्यपालन यंत्री शारदा सिंह को हेलीपैड के पास सेफ हाउस, शौचालय और प्रतीक्षालय बनाने का कार्य सौंपा गया है। इसके अलावा, वह कार्यक्रम स्थल पर मंच, ग्रीन हाउस, वाटर प्रूफ पंडाल और अन्य संरचनाओं का निर्माण भी करवाएंगी। इसी तरह कार्यक्रम स्‍थल पर सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत शिविर एवं प्रदर्शनी लगवाने की जिम्‍मेदारी संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल एवं जनपद पंचायत कटनी के सीईओ प्रदीप सिंह को दी गई है। वहीं कार्यक्रम स्‍थल में मंच पर निर्धारित स्‍थान पर अतिथियों की बैठक व्‍यवस्‍था की जिम्‍मेदारी एसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्‍ता एवं तहसीलदार ढीमरखेड़ा आकांक्षा चौरसिया को मिली है।

डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा एवं जिला अपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार हेलीपेड स्थल पर ज्ञापन एवं आवेदन एकत्रित, वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए वी.आई.पी. हेतु रेन कोट एवं छाता की व्यवस्था, ग्रीन रूम, मंच एवं हेलीपेड पर वी.आई.पी के स्वल्पाहार, भोजन तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था संभालेंगे। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी एवं तहसीलदार कटनी नगर आशीष अग्रवाल जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करना, मंच एवं पण्डाल में विशिष्ट अतिथि, पत्रकार एवं नागरिकों के बैठने हेतु सेक्टर में कार्ड लगवाना, सर्किट रेस्ट हाउस के कमरों की आरक्षण व्यवस्था, पार्किंग स्थल पर क्रेन की व्यवस्था की जिम्‍मेदारी संभालेंगे। कार्यक्रम के दौरान आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सिविल सर्जन यशवंत वर्मा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) श्री राज सिंह को जिला अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में वार्ड आरक्षित करने, आईसीयू युक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराने और कार्यक्रम स्थल पर व्‍हीव्‍हीआईपी हेतु स्वास्थ्य शिविर लगाने का जिम्मा सौंपा गया है।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री पवनसुत गुप्ता कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड पर पीने के पानी के टैंकर और पाउच की व्यवस्था करेंगे। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी और ओमप्रकाश साहू मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों के लिए तैयार होने वाले भोजन और स्वल्पाहार के नमूनों की जाँच करेंगे। जबकि विद्युत विभाग डी.एन. चौकीकर कार्यक्रम के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे और बिजली कटने की स्थिति में वैकल्पिक जनरेटर की व्यवस्था भी करेंगे।इसके अतिरिक्‍त श्रम पदाधिकारी के.बी. मिश्रा मंच से लाभांवित होने वाले हितग्राहियों की सूची तैयार करेंगे और उन्हें लाभ वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य चित्रा प्रभात मंच संचालन करेंगी एवं लोक सेवा प्रबंधक दिनेश विश्‍वकर्मा एवं नापतौल निरीक्षक माजिद खान डीसीसी कंट्रोल रूम की व्‍यवस्‍था संभालेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस