भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के CM Mohan Yadav मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 10 फरवरी मंगलवार के जारी कार्यक्रम अनुसार कैबिनेट और अधिकारियों के साथ विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज के शेड्यूल के अनुसार सीएम प्रातः 10:30 बजे विधानसभा जाएंगे। यहां विधानसभा में पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
CM Mohan Yadav प्रातः 10:55 बजे - मंत्रालय आगमन होगा। यहां प्रातः 11 बजे - मंत्रालय में चर्चा होगी तत्पश्चात दोपहर 12 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्ताव को मंजूरी देंगे। दोपहर 03 बजे - मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। सायं 04 बजे - निवास आगमन होगा।
कैबिनेट बैठक में आज नई आबकारी नीति को मिल सकती है मंजूरी
CM Mohan Yadav की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक में मध्यप्रदेश की नई आबकारी नीति 2026 पर मंजूरी मिलनी की उम्मीद है। बढ़ते कर्ज को लेकर आज मोहन सरकार इस विषय पर चर्चा करेंगी। क्योंकि नई आबकारी नीति से सरकार करीब 19 हजार करोड़ रुपये के राजस्व जुटाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बैठक में राज्य की नई आबकारी नीति को मंजूरी मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, नई आबकारी नीति 2026 में राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है। कैबिनेट बैठक में विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा की जा सकती है।









