बिहार•

बिहार में बोले MP के सीएम मोहन यादव, मतदान के दिन काम करेगा आपका सुदर्शन चक्र

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

बिहार में बोले MP के सीएम मोहन यादव, मतदान के दिन काम करेगा आपका सुदर्शन चक्र

CM Mohan Yadav campaign in Bihar: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान कुम्हरार विधानसभा से NDA प्रत्याशी संजय गुप्ता और विक्रम विधानसभा से प्रत्याशी सिद्धार्थ सौरभ का नामांकन जमा कराया। इसके बाद मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुम्हरार विधानसभा के कदमकुआं एवं विक्रम विधानसभा के पार्वती विद्यालय के मैदान में जनसभाओं को संबोधित किया।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और सेनाएं तैयार हो गई हैं। जिस प्रकार का समय आज सारी दुनिया में चल रहा है, उसे देखते हुए भारत को दुनिया में मान-सम्मान के साथ आगे बढ़ाने के लिए एनडीए की सरकार जरूरी है।

Kisan Sammelan in MP: 18 को राजधानी में होगा किसान सम्मेलन, 2500 किसान होंगे शामिल - Khabar Digital

बिहार में विकास की इबारत लिखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनना निश्चित है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ-सबका विकास सिर्फ बोलती नहीं है, करके दिखाती है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस चुनाव में भाजपा और एनडीए को रिकॉर्ड मतों से जिताने का संकल्प लें।

NDA सरकार ने बनाया बिहार को विकास का मॉडल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आप लोगों ने 2004-2005 के पहले का बिहार देखा होगा। उस समय बिहार में डकैतों का बोलबाला था, कितनी खराब हालत थी। यहां जंगलराज था। इसके लिए कांग्रेस भी जवाबदेह है। कांग्रेस के कुशासन के परिणाम बिहार और पूरा देश भुगत रहा है। लायसेंस, कोटा, परिमिट वाली व्यवस्था ने बंटाढार कर दिया। कांग्रेस ने बिहार और देश को बर्बाद कर दिया।

Breaking: गुजरात में सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, क्या है वजह? गुजरात में कुछ बड़ा होने वाला है - Khabar Digital

बाद में बिहार को लालटेन को पकड़ा दिया। एक परिवार के हाथों में पूरी सत्ता केंद्रित हो गई और बिहार के विकास की गति रुक गई। लेकिन समय के साथ जो बदलाव हुआ और जिस तरह से बिहार को विकास का मॉडल बनाया गया, उसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का अभिनंदन करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पद संभालने के बाद से बिहार के विकास के लिए 13 लाख करोड़ से अधिक की राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि मैं 30-35 साल पहले से पटना को देख रहा हूं, लेकिन आज का पटना बिल्कुल अलग है। बिहार के लोगों में क्षमता और योग्यता की कमी कभी नहीं रही। सबसे ज्यादा आईएएस, आईपीएस बिहार से निकलते हैं। कमी थी तो बस सही नेतृत्व और नीयत की। इस कमी को एनडीए की सरकार ने पूरा किया है।

Gold And Silver Price Today 14 October 2025 : सोना-चांदी खरीदने का यही वक्त, देश का टॉप शहरों के जानिये रेट - Khabar Digital

कांग्रेस करती है सेना, लोकतंत्र और भगवान राम का अपमान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का अपमान किया था, लेकिन बिहार की जमीन स्व. जयप्रकाश नारायण जी की कर्मभूमि है, जिन्होंने आपातकाल में प्रजातंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। हमें इस बात की प्रसन्नता है कि एक गरीब परिवार में जन्मे श्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेशों में जाकर देश को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। इन्हें खुद नहीं मालूम और फिर सुप्रीम कोर्ट में जाकर माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सेना जान की बाजी लगाकर सीमाओं की सुरक्षा करती है।

जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान को पानी पिलाती है और उसका बैंड भी बजा देती है। कांग्रेस के लोग उस सेना पर सवाल खड़े करके उसका अपमान करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं। हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गई है।

Diwali 2025: दीपावली की तिथि को लेकर ना हो कन्यूज ! ये है सही तिथि और सही मुहूर्त - Khabar Digital

उन्होंने आयुष्मान भारत योजना शुरू की जिसमें गरीब से गरीब व्यक्ति भी पांच लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकता है। उनके कार्यकाल में 500 सालों से चल रहे रामजन्मभूमि विवाद का समाधान हुआ और कोर्ट के फैसले के उपरांत भव्य राम मंदिर बनाया गया। ये राम और कृष्ण का देश है, लेकिन कांग्रेस के लोग भगवान राम पर भी सवाल उठाते हैं। कहते हैं, राम को किसने देखा? कहां पैदा हुए थे राम?

अच्छे संस्कार सिर्फ भाजपा और एनडीए के पास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना का 100 वां वर्ष मना रहा है। यह संगठन पारस की तरह है, जिसके संपर्क में जो भी आता है, वह सोना बन जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मनुष्य को सनातन संस्कृति से जोड़ते हुए जिस प्रकार के संस्कार प्रदान करता है, वह कहीं और मिलना कठिन है।

भारतीय जनता पार्टी में यह तीसरी-चौथी पीढ़ी चल रही है। एक पीढ़ी जिस तरीके से अगली पीढ़ी को नेतृत्व सौंपती है, वह सिर्फ भाजपा में ही हो सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दूसरी तरफ राहुल गांधी हैं, जब बोलते हैं, अपने मनोभाव व्यक्त करते हैं, तो ऐसा लगता है कि वह अरबन नक्सलियों वाली मानसिकता से ग्रसित हैं। वो क्या बोलते हैं, कैसा बोलते हैं और किस भाषा में बोलते हैं? लेकिन ये उनका दोष नहीं है। जब परिवार में 3-4 पीढ़ी से ऐसी ही परंपरा रही हो, तो वहां संस्कारों की अपेक्षा करना ही मुश्किल है।

Gold And Silver Price Today 13 October 2025 : सोना-चांदी के दाम में फिर तेजी, अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर का असर - Khabar Digital

मतदान के दिन काम करेगा आपका सुदर्शन चक्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भले ही अपने विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति अभेद गढ़ की तरह हो, लेकिन सावधानी फिर भी जरूरी है। सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। हमारे विरोधी अपनी चालाकी से कुछ भी कर सकते हैं। जिस तरह से खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचती है, हमारे विरोधी कुछ भी बोल रहे हैं।

लेकिन आपको उस तरह से उनकी गालियों को नजरअंदाज करना है, जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बुआ के लड़के शिशुपाल की गालियों को किया था। मतदान वाले दिन इनकी सौ गालियां पूरी हो जाएंगी और आपके हाथों में वोट का सुदर्शन चक्र होगा। आप एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में बटन दबाइये और आपका सुदर्शन चक्र काम करने लगेगा। यह सुदर्शन चक्र ही एक बार फिर हमारी विजय यात्रा को शुरू करेगा।

https://www.youtube.com/watch?v=-9DrM1HX0TM
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

बिहार में बोले MP के सीएम मोहन यादव, मतदान के दिन काम करेगा आपका सुदर्शन चक्र | Khabar Digital | Khabar Digital