CM मोहन यादव की अधिकारियों को दो टूक... CM हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर लगेगा जुर्माना

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

CM मोहन यादव की अधिकारियों को दो टूक... CM हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर लगेगा जुर्माना

हरदा/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निराकरण में देरी और लापरवाही को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। हरदा में आयोजित समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

लंबित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी
समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायतों के निराकरण की स्थिति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने तय समय सीमा में शिकायतों का समाधान नहीं करने वाले लापरवाह अधिकारियों पर अर्थदंड लगाने के निर्देश भी दिए।

जनता की समस्याओं का समय पर हो समाधान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। नागरिकों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निराकरण में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करने को कहा। साथ ही, संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि शिकायतों पर केवल औपचारिक कार्रवाई करने के बजाय उनका वास्तविक समाधान किया जाए।

सुखेंद्र सिंह बन्ना का कथित ऑडियो वायरल होने से मऊगंज में विवाद… दो लोगों पर FIR दर्ज करने की मांग की

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सीएम हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में शिकायतों की अनदेखी या निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं करना गंभीरता से लिया जाएगा। लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई और अर्थदंड की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।सरकार का उद्देश्य शिकायत निवारण व्यवस्था को प्रभावी बनाना और आम नागरिकों को समय पर राहत उपलब्ध कराना है। समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

https://www.youtube.com/watch?v=nYL6l8UTH-w&t=24s
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

CM मोहन यादव की अधिकारियों को दो टूक... CM हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर लगेगा जुर्माना | Khabar Digital | Khabar Digital