CM Mohan Yadav के काफिले से हटाईं कई गाड़ियां, अब सिर्फ 13 की जगह 8 वाहन चलेंगे, कारण जान लगेगा झटका

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

CM Mohan Yadav के काफिले से हटाईं कई गाड़ियां, अब सिर्फ 13 की जगह 8 वाहन चलेंगे, कारण जान लगेगा झटका

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सादगी और ईंधन बचत को लेकर बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फैसला किया है कि अब उनके काफिले में केवल जरूरी और सीमित वाहन ही शामिल रहेंगे. साथ ही उनके किसी भी दौरे के दौरान वाहन रैली नहीं निकाली जाएगी. मुख्यमंत्री के इस निर्णय को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सकारात्मक पहल माना जा रहा है.

सीएम ने उठाया ये बड़ा कदम

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद मध्यप्रदेश सरकार पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के लिए गंभीरता से काम करेगी. इसी सोच के तहत राज्य सरकार ने सरकारी दौरों और कार्यक्रमों में फिजूल खर्ची रोकने और सादगी अपनाने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि राष्ट्रहित सबसे ऊपर है और ईंधन की बचत आज समय की जरूरत बन चुकी है.

मोहन यादव के काफिले से गाड़ियां हुई कम

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अगले आदेश तक उनके कारकेड में पहले की तुलना में कम वाहन रहेंगे. अब 13 गाड़ियों की जगह केवल 8 वाहन ही उनके काफिले का हिस्सा होंगे. सुरक्षा से जुड़े जरूरी इंतजाम बनाए रखे जाएंगे, लेकिन अनावश्यक गाड़ियों को हटाया जाएगा. इसके अलावा किसी भी दौरे में समर्थकों या नेताओं की ओर से वाहन रैली आयोजित नहीं की जाएगी.

कम यात्रा करने की अपली

उन्होंने राज्य के सभी मंत्रियों से भी अपील की है कि वे अपने दौरे और यात्राओं के दौरान कम से कम वाहनों का इस्तेमाल करें. सरकार चाहती है कि जनता के सामने सादगी और जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया जाए. मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त निगम और मंडल के पदाधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे बिना दिखावे के सादगीपूर्ण तरीके से अपना कार्यभार संभालें. उनके पदभार ग्रहण कार्यक्रमों में भी वाहन रैली या अनावश्यक भीड़ शामिल नहीं होगी.

ईधन की बचत करने की अपील

सरकार की ओर से जारी निर्देशों में साफ कहा गया है कि सरकारी कार्यक्रमों में ईंधन की बचत और अनुशासन को प्राथमिकता दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने की अपील की है. उनका कहना है कि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ी बचत संभव है और इससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में दिए गए संदेश को मध्यप्रदेश सरकार पूरी गंभीरता के साथ लागू करेगी. सरकार का उद्देश्य केवल प्रशासनिक बदलाव करना नहीं बल्कि समाज में सादगी और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

CM Mohan Yadav के काफिले से हटाईं कई गाड़ियां, अब सिर्फ 13 की जगह 8 वाहन चलेंगे, कारण जान लगेगा झटका | Khabar Digital | Khabar Digital