मध्यप्रदेश में उद्योग लगाए, बंगाल से कंट्रोल करें - कोलकाता में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मध्यप्रदेश में उद्योग लगाए, बंगाल से कंट्रोल करें - कोलकाता में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कोलकाता, 10 सितंबर 2025 – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता में आयोजित "इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटी इन मध्यप्रदेश" इंटरैक्टिव सेशन में निवेशकों को खुला निमंत्रण देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योग लगाइए। आप बंगाल में बैठे रहिए, वहां फैक्ट्री चलती रहेगी। आप यहां से कंट्रोल कीजिए। मध्यप्रदेश उद्योग और व्यापार के लिए देश का सबसे उपयुक्त राज्य है। उन्होंने बंगाल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भारत के पुनर्निर्माण में कोलकाता की विशेष भूमिका है।

यह भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal: जानिए आज का राशिफल - Khabar Digital

कोलकाता बिजनेस मीट में क्या बोले मोहन

मुख्यमंत्री ने कहा, "स्वामी विवेकानंद जी ने 200 साल पहले 21वीं सदी के भारत का जो सपना देखा था, वह बंगाल की माटी की देन है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महान व्यक्तित्वों ने भारत को दिशा दी।" डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने न सिर्फ बंगाल के विभाजन की पीड़ा को समझा बल्कि धारा 370 के खतरे को भी समय रहते पहचाना था। आज प्रधानमंत्री मोदी ने उस कलंक को हटाकर भारत को नई दिशा दी है।

यह भी पढ़ें - प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा - Khabar Digital

मध्यप्रदेश चारों दिशाओं से सुलभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज आत्मनिर्भर भारत की जो राह बनी है, वह दुनिया में भारत को नंबर वन बनाने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों से कहा कि मध्यप्रदेश एक शांति का टापू है। यहाँ लेबर हड़ताल नहीं होती। आप मध्यप्रदेश में उद्योग लगाइए और बंगाल से ही कंट्रोल कीजिए, आपकी फैक्ट्री सुचारु रूप से चलती रहेगी। यहां की कनेक्टिविटी उत्तर, दक्षिण, पूरब और पश्चिम सभी ओर से सुलभ है। भारत का सबसे शुद्ध और जैविक कॉटन मध्यप्रदेश में पैदा होता है। PM मित्र पार्क में प्लांट लगाने के लिए सरकार कोई पैसा नहीं ले रही।

यह भी पढ़ें - पीएम मोदी ने लिया जायजा, राहत के लिए की घोषणा - Khabar Digital

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि 2023 में सरकार बनने के बाद राज्य में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लोकहितैषी नीतियों की शुरुआत की गई। जिससे व्यवसायियों को सुशासन, सुविधा और स्थायित्व मिला है।

CM Mohan Yadav Live | विद्युत कंपनियों के 1060 कर्मचारियों को नियुक्ति-पत्र वितरण

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

मध्यप्रदेश में उद्योग लगाए, बंगाल से कंट्रोल करें - कोलकाता में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव | Khabar Digital | Khabar Digital