उज्जैन में CM मोहन यादव, देंगे करोड़ों की सौगात

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

उज्जैन में CM मोहन यादव, देंगे करोड़ों की सौगात

भोपाल/खबर डिजिटल: CM Mohan Yadav रविवार 25 जनवरी को उज्जैन में विकास की अनेक सौगातें देंगे। सीएम मोहन यादव बहुउद्देशीय स्पोर्ट कॉम्पलेक्स, हरि फाटक पुल के चौड़ीकरण और राहगिरी आंनद उत्सव और उड़ान कार्यक्रम में शामिल होंगे और विकास की अनेक सौगातें देंगे।

CM Mohan Yadav In Ujjain - सीएम उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आगर रोड़ स्थित अटल परिसर फाजलपुरा में आधुनिक और बहुउद्देशीय खेल एवं मनोरंजन सुविधाओं से युक्त स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का लोकार्पण करेंगे। एक ही स्थान पर खेल एवं मनोरंजन की सुविधाओं से सुसज्जित स्पोर्टस कॉम्पलेक्स 28 करोड़ 31 लाख रुपये से निर्मित किया गया है। इसके साथ ही आर.डी. गार्गी मेडिकल कॉलेज के नव निर्मित ऑडिटोरियम एवं कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण कर मेडिकल कॉलेज की रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे।

मुरैना में नगर निगम अधिकारी पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने लाठी-डंडों से किया वार, जांच में जुटी पुलिस - Khabar Digital

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रत्नाखेड़ी में पाटीदार समाज के प्रांतीय कार्यालय का भूमि-पूजन और हरि फाटक पुल 2 लेन से चौड़ीकरण कर 6 लेन में करने का भूमि-पूजन भी करेंगे। साथ ही ग्राम डेंडिया में महालोक होटल एवं रिसोर्ट का शुभारंभ किया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में रविवार को Raahgiri Anand Utsav 2026 के तहत आयोजित कार्यक्रमों, उड़ान कार्यक्रम के तहत मानसिक रूप से अविकसित बच्चों, दृष्टिबाधित बालक एवं बालिकाओं से भेंट कर उनके द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन कर बच्चों को पुरस्कृत भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विद्या भारती भवन उज्जैन में आयोजित निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर अभियान का शुभारंभ भी करेंगे।

बड़ी खबर: अविमुक्तेश्वरानंद का गहराया विवाद… सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन - Khabar Digital

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी