'मोहन' के मन में 'मोहन': सबके मन को मोहती ये तस्वीरें, बताती है सीएम डॉ. यादव का भगवान श्रीकृष्ण से नाता

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

'मोहन' के मन में 'मोहन': सबके मन को मोहती ये तस्वीरें, बताती है सीएम डॉ. यादव का भगवान श्रीकृष्ण से नाता
  • मप्र स्थापना दिवस की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल
  • कान्हा को गोद में लेकर दुलार रहे प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन
  • आंखों ही आंखों में हो रहा भगवान-भक्त के बीच संवाद
  • मुख्यमंत्री के कार्यों में दिखती है भगवान श्रीकृष्ण के संकेतों की झलक

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। पार्टी के स्टार प्रचारक सीएम डॉ. मोहन जनता पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं, इसलिए पार्टी उन्हें लगातार मैदान में उतारे हुए है। इस व्यस्तता के बीच उनकी एक तस्वीर वायरल हो गई है। यह तस्वीर 1 नवंबर की मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की है। इसमें में वे श्रीकृष्ण का रूप धरे एक बच्चे को गोद में लिए हुए हैं। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि बच्चे ने प्रदेश के मुखिया को मोह लिया है। दोनों के बीच आंखों-आंखों में भावनात्मक संवाद चल रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद यह बात स्पष्ट हो जाती है कि मुख्यमंत्री मोहन के मन में 'मोहन' रचे बसे हैं। उनके कामों में श्रीकृष्ण के संकेतों की झलक स्पष्ट दिखाई देती है। कोई भी मंच हो, चुनावी रैली हो, आम सभा हो या जनता से संवाद हो, सीएम डॉ. मोहन कान्हा को याद करना नहीं भूलते। वे अपने भाषणों के बीच भी जनता से श्रीकृष्ण के जयकारे लगवाते हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सार्वजनिक छवि में श्रीकृष्ण की भक्ति का धागा स्पष्ट दिखता है। उन्होंने जब से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तब से करीब-करीब रोज श्रीकृष्ण से जुड़े कामों का जिक्र किया है। उन्होंने 'श्रीकृष्ण पाथेय' के लिए न्यास गठन को मंजूरी दी। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के मध्यप्रदेश प्रवास से जुड़े मार्ग के बारे में बताया। बता दें, बालक कृष्ण ने मथुरा से उज्जैन की ओर प्रस्थान किया था और महर्षि सांदीपनि आश्रम में 64 कलाओं की शिक्षा ग्रहण की थी। यह यात्रा मात्र 64 दिनों की थी, लेकिन इसने प्रदेश को कृष्ण-भक्ति का केंद्र बना दिया। इसके लिए सरकार ने नवंबर 2024 में मंत्रिमंडल की बैठक में 'श्री कृष्ण पाथेय न्यास' के गठन का फैसला किया। यह न्यास मध्यप्रदेश लोक न्यास अधिनियम 1951 के तहत काम करेगा। इन स्थलों का संरक्षण, विकास व प्रचार करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कई बार कह चुके हैं कि 'जहां-जहां श्रीकृष्ण के चरण पड़े, वे सभी स्थल तीर्थ बनेंगे।'

गौसेवा का संकल्प
इसी तरह सीएम डॉ. यादव ने गौशालाओं को प्रति गाय रोज मिलने वाले अनुदान को दोगुना कर दिया। अब गौशालाओं 20 से 40 रुपये प्रतिदिन मिलता है। इससे गौशालाओं का रखरखाव आसान हो गया है। इसी साल जून में उन्होंने 'राज्य स्तरीय गौशाला सम्मेलन' में सिंगल क्लिक से गौशालाओं को राशि ट्रांसफर की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने गौसेवा को प्राथमिकता देते हुए कहा कि पशुपालन विभाग को गौपालन विभाग के नाम से भी जाना जाएगा। उनका मानना है कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है।

गीता का पाठ-गीता भवन और वर्ल्ड रिकॉर्ड
सीएम डॉ. मोहन यादव ने श्रीमद् भगवद्गीता की शिक्षा को जीवंत बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया। उनकी पहल पर 11 दिसंबर 2024 को गीता जयंती पर भोपाल में सामूहिक गीता पाठ हुआ। इसमें 7 हजार से ज्यादा आचार्यों और बटुकों ने एक साथ 'कर्म योग' अध्याय का सस्वर पाठ किया। यह आयोजन इतना बड़ा था कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। डॉ. यादव ने आचार्यों को सम्मानित कर गीता के संदेश को राजनीति से जोड़ा। प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन ने भगवद्गीता की शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए फैसला किया कि राज्य के 413 नगरीय निकायों में गीता भवन निर्माण किया जाए। इसकी अनुमानित लागत 2,875 करोड़ रुपये है। यह योजना न केवल धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन को बढ़ावा देगी, बल्कि सांस्कृतिक जागरूकता, शिक्षा और पर्यटन को नई दिशा देगी।

हर गांव होगा वृंदावन
मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य के ग्रामीण इलाकों को नई उंचाई देने के लिए अनोखी योजना बनाई। इसे मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना कहा गया। यह योजना भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से प्रेरित वृंदावन के मॉडल पर आधारित है। इस योजना में हर गांव को आत्मनिर्भर, पर्यावरण-अनुकूल और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाया जाएगा। इस योजना को कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई है। यह योजना गौसंवर्धन, जैविक खेती और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित है।

सांदीपनि स्कूल बने शिक्षा का आधार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में राज्य के सीएम राइज स्कूलों का नाम 'सांदीपनि स्कूल' रखा। इस तरह उन्होंने सांस्कृतिक विरासत को शिक्षा का आधार बनाया। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम से जुड़ी यह पहल न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि युवाओं को भारतीय ज्ञान प्रणाली से परिचित कराएगी। बता दें, 'सांदीपनि स्कूल' वो नाम है जो प्राचीन भारतीय गुरुकुल परंपरा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ता है। यह नाम महर्षि सांदीपनि आश्रम से प्रेरित है। इसी आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने शिक्षा ग्रहण की थी।

राज्य स्तर पर मनाई गई जन्माष्टमी और गोवर्धन पूजा
बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के त्योहारों को भी नया रंग दिया। उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी और गोवर्धन पूजा को राजकीय स्तर पर मनाने का फैसला किया। कैबिनेट के फैसले के बाद दीवाली के बाद पूरे राज्य में गोवर्धन पूजा हुई। गोवर्धन पूजा को सरकारी अवकाश का दर्जा दिया गया, ताकि अधिकारी, मंत्री और जनप्रतिनिधि पूर्ण रूप से भाग लें। भोपाल के रवींद्र भवन में भव्य आयोजन हुआ इसके साथ थी, सीएम डॉ. मोहन ने मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में भी विधि-विधान से गोपूजन किया। डॉ. यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी संस्कृति का प्रतीक है। इससे गौ-प्रेम और अधिक बढ़ेगा। वे जहां भी जाते हैं वहां यह कहते हैं कि जहां गाय वह गोकुल, जो गाय की सेवा करे वो गोपाल। इस तरह वे संकेत देते हैं कि श्रीकृष्ण से उनका गहरा लगाव है। इसी तरह हर भाषण में वे मथुरा का जिक्र करना नहीं भूलते। उनका कहना है कि एक तरफ जहां अयोध्या में श्री राम मुस्कुरा रहे हैं, अब मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण मुस्कुराएंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

'मोहन' के मन में 'मोहन': सबके मन को मोहती ये तस्वीरें, बताती है सीएम डॉ. यादव का भगवान श्रीकृष्ण से नाता | Khabar Digital | Khabar Digital