MP Solar Park: CM Mohan Yadav ने 950MW Solar Projects का किया उद्घाटन

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

MP Solar Park: CM Mohan Yadav ने 950MW Solar Projects का किया उद्घाटन

MP Solar: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में आयोजित कार्यक्रम के मंच से ₹1,553.98 करोड़ की लागत वाली विभिन्न औद्योगिक एवं अन्य विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में ₹2,080 करोड़ की लागत से विकसित 500 मेगावाट नीमच सोलर पार्क एवं 450 मेगावाट शाजापुर सोलर पार्क का उद्घाटन किया। इससे कुल 950 मेगावाट सोलर बिजली का उत्पादन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार में ₹2000 करोड़ के सोलर एनर्जी के प्रोजेक्ट संचालित हो रहे हैं। नीमच में सोलर पार्क के ज़रिए बनने वाली बिजली दुनिया की सबसे सस्ती बिजली लोगों को उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि आज नीमच की पावन धरा से 3 सोलर इकाइयों का उद्घाटन हुआ है। साथ ही 38 औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ हुआ है। मुझे ये कहते हुए प्रसन्नता है कि रोज़गार आधारित कामों को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है, जिसका परिणाम है कि लोगों को सबसे तेज़ी से रोज़गार उपलब्ध कराने में हमारा मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है।

नीमच न सिर्फ सीआरपीएफ की जन्मस्थली है, बल्कि आज यह देश की 'नेत्रदान राजधानी' के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।

कांग्रेस ने सीएम का किया विरोध

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आगमन के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष द्वारा काले झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारियों के बिच पुलिस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य नेताओं को अपनी अभिरक्षा में लेकर जिले से बाहर रतनगढ़ क्षेत्र स्थित कांटिया बालाजी लाया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात।

सीएम से रूठे जावद विधायक

मंच पर भाषण दे रहे जावद विधायक ओमप्रकाश की ओर जैसे ही सीएम मोहन यादव ने "लिटिल बीट" का इशारा दिया, वैसे ही विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के हाव-भाव बदल गए, उनके ललाट पर गुस्सा उभर आया। वे तुरंत कागज- पत्तर संभालते हुए मंच से उतरकर कुर्सी पर जा बैठे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी