ओरछा में CM मोहन यादव ने हटवाई पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष की दुकान… बड़ा संदेश

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

ओरछा में CM मोहन यादव ने हटवाई पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष की दुकान… बड़ा संदेश

निवाड़ी/खबर डिजिटल/ ओरछा में चल रही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह श्रीरामराजा सरकार के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने रामराजा लोक में चल रहे निर्माण कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों से प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी ली।

सीएम ने दिया कड़ा संदेश
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर क्षेत्र से हटाई जा चुकी दुकानों और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। इसी दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 'हमारे पूर्व जिला अध्यक्ष की भी दुकान सामने है, उसे भी जल्द हटाया जाए।'

ये भी पढ़ें - भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के टिकट रेट जारी… 1 हजार से 12,500 रुपये तक होगी कीमत

बिना भेदभाव के कार्रवाई के संदेश
मुख्यमंत्री के इस बयान को विकास कार्यों में समानता और बिना भेदभाव के कार्रवाई के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि रामराजा लोक और मंदिर क्षेत्र के विकास में किसी के प्रभाव या पद के आधार पर अलग-अलग मापदंड नहीं अपनाए जाएंगे।

इस मौके पर ये सभी रहे मौजूद
मौके पर निवाड़ी कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लेने के साथ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें - BJP News: मध्यप्रदेश भाजपा ने फिर खोला नियुक्तियों का पिटारा… जानिये किस-किसको मिली जिम्मेदारी

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी