पाकिस्तान चाहे सेना के सामने आए या खिलाड़ियों के सामने, मार जरूर खाता है: CM Mohan Yadav

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पाकिस्तान चाहे सेना के सामने आए या खिलाड़ियों के सामने, मार जरूर खाता है: CM Mohan Yadav

भोपाल। CM Mohan Yadav on Pakistan Statement: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि दो दिन पहले ही टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पटखनी दी है। ऐसा लगा अभिषेक शर्मा ने अभिषेक कर दिया हो। पाकिस्तान चाहे सेना के सामने आए या खिलाड़ियों के सामने, मार जरूर खाता है।' यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 सितंबर को कही। सीएम डॉ. यादव भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में आयोजित 'सांसद खेल महोत्सव-2025' के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों और जनता को फिट रहने के मंत्र भी बताए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित अन्य अतिथियों का वस्त्र पट्टिका और स्मृचि चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अर्थव्यवस्था में स्वदेशी की क्रांति बड़ा रोल अदा करेगी। इसी तरह खेलो की क्रांति फिट इंडिया अभियान को बढ़ाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, 'अपने भोजन में तेल घटाइए और जीवन में खेल बढ़ाइए।' उनकी ये एक पंक्ति सारी बातें कह देती है। हम इसका हिसाब जरूर रखें कि खाने में फैट बढ़ाने वाली चीजें कौन सी खाईं। दूध-घी-मक्खन को खाने में शामिल करें। हमारी परंपरा में खेलों का बहुत महत्व है। पहले विवाह के लिए भी स्वयंवर जैसा खेल ही खेला जाता था।

*हर खेल में मध्यप्रदेश का योगदान*

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मेरी शुभकामना है कि हर गांव हर घर से खिलाड़ी निकले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। ऐसा कोई खेल नहीं बचा, जिसमें प्रदेश का खिलाड़ी पदक न लाया हो। यहां मलखंभ, जूड़ो-कराटे में खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों को देखकर हमारा रोम-रोम रोमांचित हो गया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार खेलों और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। पहले स्पोर्ट्स टीचर का प्रमोशन नहीं होता था, लेकिन अब सामान्य शिक्षकों की तरह उनका भी प्रमोशन होगा। वे कुलगुरु तक बन सकते हैं। खिलाड़ी अपना खेल खेलें, सरकार उनकी चिंता कर रही है। 

*पंचायत-नगर निगम स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं*

सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल-सीहोर संसदीय क्षेत्र के 71,205 से अधिक खिलाड़ियों ने 24 से अधिक विभिन्न खेलों के लिए सांसद खेल महोत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। यह प्रतियोगिताएं पंचायत, नगर-निगम स्तर पर कराई जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा खेल महोत्सव से देशभर में युवाओं को फिटनेस की प्रेरणा मिली है।

*खिलाड़ियों ने किया रोमांचित*

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की 18 महिला खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस दौरान मॉडल स्कूल के बैंड ने मनमोहक प्रस्तुति दी। मार्च पास्ट में 120 अन्य खिलाड़ी भी शामिल हुए। खेल उत्सव में मध्यप्रदेश ताइक्वांडो-जूडो खेल अकादमी के खिलाड़ियों, कुश्ती, कराटे के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रदेश के राजकीय खेल मलखम्ब के खिलाड़ियों प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

38 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

पाकिस्तान चाहे सेना के सामने आए या खिलाड़ियों के सामने, मार जरूर खाता है: CM Mohan Yadav | Khabar Digital | Khabar Digital