भाई दूज पर सीएम ने दी बधाई, नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में होंगे शामिल

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

भाई दूज पर सीएम ने दी बधाई, नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाई दूज के पर्व प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि  चुनाव का समय चल रहा है, ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी ताकत लगाने में जुटे हैं।  मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मैं उस पार्टी का कार्य करता हूं और सरकार का मुखिया भी हूं जिसने पहली बार हमारे देश में आदिवासी अंचल की बहन को राष्ट्रपति तक पहुंचाया है।

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपति बनना, देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। जो सोच भाजपा की है हम उसकी तरफ ले जाना चाहेंगे, आज भाईदूज का पर्व है, इस पर्व में भाजपा ने बहनों को लोकसभा प्रत्याशी का टिकट दिया है।

आज हम भाईदूज का पर्व मनाने जा रहा हूं, हमारे भाई बहन का रिश्ता इस भारतवर्ष के लिए सदैव पूजनीय रहा है। मैं अपनी ओर से प्रदेशवासियों को भाई-बहन के पर्व भाई दूज की बधाई देना देता हूं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर लोकसभा और विधानसभा सीटों में 33% आरक्षण दिया है ताकि भाई बहनों को मौका मिले। ये और कोई नहीं कर सकता है, आजादी के बाद कांग्रेस ने लम्बे समय तक शासनकाल चलाया, इनकी नेता प्रधानमंत्री भी रही, लेकिन इस निर्णय से वो भी दूर रही।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जो ये निर्णय किया है इसका हम सभी स्वागत करेंगे। इसमें जनता की सहभागिता है। बहनों को इतना बड़ा अधिकार देना भाजपा का बहनों के प्रति समर्पण दिखती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा के सभी प्रकार के क्षेत्र में बहनों को मौका दिया है, अब सभी क्षेत्र में बहने आगे बढ़ रही हैं। हमारी सरकार ने भी लगातार बहनों को आगे बढ़ने का काम किया है। 

 सागर में रानी अवंतिका बाई विश्वविद्यालय दिया, वीरांगन रानी दुर्गावती के नाम से जबलपुर में कैबिनेट की है। उनके नाम को लेकर पांच-पांच लाख रुपए के दो पुरस्कार रिसर्च करने वाले लोगों को दिए जाएंगे। ऐसे अच्छे कामों को लेकर लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार निर्णय करती है।

महिलाओं से करेंगे संवाद

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के चाचौड़ा में पहुंचेंगे। जहां सीएम नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान वहां कार्यक्रम में शामिल महिलाओं से मिलकर चर्चा भी करेंगे। सीएम मोहन यादव दोपहर करीब 2:20 बजे बीनागंज में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। 

यहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे, जिसके बाद सीएम मोहन यादव चाचौड़ा के मंडी प्रांगण में पहुंचे। जहां भाईदूज के मौके पर आज नारी शक्ति वंदन का कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में सीएम शामिल होकर महिलाओं से मिलेंगे और चर्चा करेंगे। 

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी