मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने सरकार और संगठन के कामकाज की समीक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है. 17 मई को मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक कर उनके विभागों और प्रभार वाले जिलों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने मंत्रियों से पूछा कि सरकार की योजनाएं और नीतियां जमीनी स्तर तक कितनी पहुंची हैं और जनता को उनका कितना लाभ मिल रहा है. साथ ही यह भी जाना गया कि चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में कितनी प्रगति हुई है.
मोहन यादव की समीक्षा बैठक में क्या हुआ खास
बैठक के दौरान मंत्रियों से उनके विभागों की उपलब्धियों, योजनाओं की स्थिति और जिलों में किए गए प्रवास के बारे में भी सवाल किए गए. मुख्यमंत्री ने खास तौर पर स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनवाड़ी सेवाओं की स्थिति पर फोकस किया. उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि सरकारी योजनाओं का असर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं.
हेमंत खंडेलवाल ने क्या कहा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal ने बताया कि मुख्यमंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने करीब 20 मंत्रियों से अलग-अलग चर्चा की. संगठन की ओर से मंत्रियों से यह भी पूछा गया कि उनके और जिला संगठन के बीच तालमेल कैसा है, संगठन की बैठकें नियमित हो रही हैं या नहीं और प्रभार वाले जिलों में पार्टी गतिविधियों में उनकी कितनी भागीदारी रही. बैठक में संगठन और सरकार के समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया. मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से यह भी पूछा कि सरकार की अपेक्षाओं के अनुसार उन्होंने कितना काम किया और उनके विभाग की प्रमुख उपलब्धियां क्या रहीं.
उर्जा बचत पर भी चर्चा
इस दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi की ओर से ऊर्जा बचत और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग जैसे संदेशों पर भी चर्चा हुई. पार्टी नेताओं ने बताया कि जहां संभव होगा वहां वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि संसाधनों की बचत हो सके. प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बाकी मंत्रियों के साथ भी अगले चरण में वन-टू-वन बैठकें होंगी. साथ ही निगम मंडलों के अध्यक्षों को भी प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि जनता और संगठन के साथ उनका समन्वय बेहतर हो सके.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके









