सीएम डॉ. मोहन यादव सागर में चौथी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का करेंगे शुभारंभ, निवेश के नए आयामों पर होगी चर्चा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

सीएम डॉ. मोहन यादव सागर में चौथी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का करेंगे शुभारंभ, निवेश के नए आयामों पर होगी चर्चा
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में सागर में होगी चौथी रिजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव
  • उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा और सेक्टोरल-सत्र होंगे
  • नवीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं का होगा शिलान्यास एवं भूमि-पूजन
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे कोयंबटूर में एमपी आईडीसी कार्यालय का वर्चुअल लोकार्पण

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 सितंबर को सागर में रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा कर सेक्टोरल-सत्रों में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न नवीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। इनमें सागर, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि आवंटन, सागर में एमपीआईडीसी के रीजनल कार्यालय का भूमि-पूजन, सागर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर एवं निवाड़ी जिलों में जिला निवेश प्रोत्साहन केंद्र का लोकार्पण और कोयंबटूर में एमपीआईडीसी के कार्यालय का लोकार्पण शामिल हैं।

प्रदेश के चौथे रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का आयोजन सागर के जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी ग्राउंड में शुक्रवार को किया जा रहा है। कॉन्क्लेव में देश-विदेश के उद्योगपति एवं निवेशक शामिल होंगे। शुभारंभ सत्र में र देश के प्रमुख उद्योगपति राज्य में निवेश के प्रति अपने विचार रखेंगे।

सेक्टोरल-सत्र

कॉन्क्लेव में विभिन्न सेक्टोरल-सत्र आयोजित किये जायेंगे। इसमें पेट्रोकेमिकल, प्लास्टिक एवं संबधित सेक्टर (मुख्य फोकस – बीना रिफ़ाइनरी से संबंधित) कृषि, खाद्य प्र-संस्करण और डेयरी क्षेत्र, एमएसएमई एवं स्टार्टअप, कुटीर उद्योग (मुख्य फोकस-बीड़ी उद्योग), रिन्यूएबल एनर्जी, टेक्सटाइल व टेक्निकल टेक्सटाइल पर दो राउंड-टेबल सत्र, एक ज़िला-एक उत्पाद (ओडीओपी) से संबंधित कार्यशाला और स्थानीय समस्याओं के आईटी आधारित समाधान के लिए हैकथोन का आयोजन भी शामिल हैं।

कॉन्क्लेव का मुख्य फोकस कुटीर उद्योग

कॉन्क्लेव का मुख्य फोकस स्थानीय कुटीर उद्योग होगा। बीड़ी उद्योग पर आधारित पृथक सेशन में विस्तृत कार्य-योजना पर चर्चा की जायेगी। 'एक ज़िला-एक उत्पाद' में सागर संभाग के सभी जिलों के स्थानीय उत्पादों की विश्व स्तरीय गुणवत्ता, विपणन एवं प्र-संस्करण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं संबंधी वीडियो फिल्म दिखाई जायेगी। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटिज इन मध्यप्रदेश पर और प्रमुख सचिव खनन एवं खनिज साधन संजय शुक्ला द्वारा इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटिज इन माइनिंग सेक्टर पर प्रेजेंटेशन दिया जायेगा।

प्रमुख सचिव पर्यटन शिव शेखर शुक्ल द्वारा इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटिज इन टूरिज्म सेक्टर और सचिव एमएसएमई डॉ. नवनीत मोहन कोठारी एमएसएमई एवं स्टार्टअप्स पर प्रेजेंटेशन देंगे। कॉन्क्लेव में प्रबंध निदेशक हस्तशिल्प, हथकरघा विकास निगम एवं मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड  मोहित बुंदस द्वारा कुटीर एवं ग्रामोद्योग पर प्रेजेंटेशन देंगे। प्रमुख उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर अपने अनुभव साझा करेंगे। रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर एवं टेक्सटाइल व टेक्निकल सेक्टर में निवेश पर राउंड टेबल मीटिंग होगी।

कॉन्क्लेव में "एक जिला-एक उत्पाद" सहित विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं की प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगाये जायेंगे। कॉन्क्लेव में बुंदेलखंडी संस्कृति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। स्थानीय कलाकार बुंदेलखंडी नृत्य और गायन की आकर्षक प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम स्थल पर पारम्परिक तरीक़े से अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। अतिथिगण भोजन में स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी