1.21 लाख छात्रों के खातों में पहुंचे 25-25 हजार, CM मोहन यादव का बड़ा गिफ्ट, चेक करें अकाउंट

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

1.21 लाख छात्रों के खातों में पहुंचे 25-25 हजार, CM मोहन यादव का बड़ा गिफ्ट, चेक करें अकाउंट

भोपाल में 1 सितंबर को आयोजित 'प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना' का कार्यक्रम कई मायनों में खास रहा. कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में पहुंचे मेधावी छात्रों ने अपनी उपलब्धियों और भविष्य के सपनों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को काफी प्रभावित किया. बच्चों की प्रतिभा सुनकर सीएम ने न सिर्फ उनकी तारीफ की, बल्कि कई मौकों पर पूरे हॉल से उनके लिए तालियां भी बजवाईं.

1.21 लाख छात्रों को मिला लैपटॉप का लाभ

कार्यक्रम के दौरान 12वीं में 75 फीसदी या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी गई. सरकार ने 1 लाख 21 हजार से ज्यादा छात्रों के खातों में 304 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की. प्रत्येक विद्यार्थी को 25 हजार रुपये मिले. मुख्यमंत्री ने मंच पर 10 छात्रों को लैपटॉप भी प्रदान किए. खास बात यह रही कि विद्यार्थियों से रिमोट का बटन दबवाकर उनके खातों में राशि ट्रांसफर कराई गई.

किसी का सपना नेता बनने का, तो कोई बनना चाहता है डॉक्टर

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छात्रों से बातचीत करते हुए उनके करियर प्लान भी जाने. वीरेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि वह आगे चलकर राजनेता बनना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि लोगों की परेशानियां देखकर उनके मन में राजनीति में आने का विचार आया. सीएम ने उनके जवाब की सराहना करते हुए कहा कि देश को अच्छे राजनेताओं की जरूरत है.

वहीं हिमांशी पाठक ने बताया कि वह शुरुआत में एयर होस्टेस बनना चाहती हैं, लेकिन आगे चलकर उद्यमी बनने का सपना है. उनकी बात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका मतलब है कि वह नौकरी लेने के बजाय नौकरी देने वाली बनना चाहती हैं. हिमांशी ने यह भी बताया कि उन्होंने कार्यक्रम में सीएम के साथ मंच साझा करने का सपना देखा था, जिसे सुनकर पूरा सभागार हंसी और तालियों से गूंज उठा.

NEET और JEE में भी छात्रों ने दिखाया दम

अरिमा इमरान ने डॉक्टर बनकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की इच्छा जताई. वहीं तन्वी ने पहली कोशिश में NEET पास करने की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने बताया कि 12वीं के साथ मेडिकल कॉलेज तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है.

ओम चौकसे ने बताया कि उसने 12वीं के साथ NEET और JEE मेन्स समेत कई परीक्षाएं पास की हैं. इस पर मुख्यमंत्री ने उसकी उपलब्धि की तारीफ की. ओम के पिता बैग बनाने का काम करते हैं और उनके पास अपनी दुकान भी नहीं है.

कार्यक्रम में अभिषेक ने बताया कि उसका सपना ISRO में वैज्ञानिक बनने का है. वहीं याशी ने भी छात्रों को हौसला देते हुए IAS बनने की इच्छा जाहिर की. मुख्यमंत्री ने छात्रों से खेती-किसानी को लेकर भी सवाल किया और कहा कि देश की असली जड़ खेती से जुड़ी है. उन्होंने बच्चों को अपने सपनों के साथ समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी समझने का संदेश भी दिया.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

1.21 लाख छात्रों के खातों में पहुंचे 25-25 हजार, CM मोहन यादव का बड़ा गिफ्ट, चेक करें अकाउंट | Khabar Digital | Khabar Digital