भोपाल, 12 जनवरी 2026।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 9:15 बजे शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (उत्कृष्ट विद्यालय), शिवाजी नगर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद सुबह 10:25 बजे मुख्यमंत्री पॉलिटेक्निक चौराहा पहुंचकर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट–2026 में भाग लेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवा संगम रोजगार मेला–2026 (सारंगपुर) को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:45 बजे भोपाल से नागपुर (महाराष्ट्र) के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रात्रि 8:35 बजे नागपुर से भोपाल लौटेंगे।









