टोक्यो के सेंसोजी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बोले – भगवान बुद्ध दोनों देशों को आशीर्वाद देंगे और हम आगे बढ़ेंगे

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

टोक्यो के सेंसोजी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बोले – भगवान बुद्ध दोनों देशों को आशीर्वाद देंगे और हम आगे बढ़ेंगे

News about CM Mohan Yadav Tokio Ture: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने जापान दौरे के दूसरे दिन टोक्यो के सेंसोजी मंदिर पहुंचकर भगवान गौतम बुद्ध के सपत्नीक दर्शन किये। इसके बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म की दृष्टि से जापान का बड़ा महत्व है। गौतम बुद्ध ने अपने विचारों, जीवनशैली, अहिंसा के सिद्धातों के माध्यम से बौद्ध धर्म को भारत से बाहर कई देशों में विस्तार किया। पूरे विश्व में सर्वाधिक आबादी बौद्ध धर्म को मानती है तो ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

पीएम मोदी की भावना दोनों देश साथ काम करें
उन्होंने कहा कि इस दौरे में हम जेट्रो के साथ, निवेशकों के साथ, विदेश मंत्री के साथ से चर्चा कर जापान के साथ मिलकर मध्यप्रदेश में व्यापार-व्यवसाय बढ़ाने के साथ प्रदेश के युवाओं के स्किल डेवलपमेंट समेत कई पहलुओं पर काम करेंगे। ताकि जापान से निवेश के लिए आने वाली कंपनियों में प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार मिल सके। जापान तकनीकों के माध्यम से काम करने में समर्थ देश है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाव भी यही है कि दोनों देश मिलकर काम करें। उनके इसी भाव को पूरा करने के उद्देश्य से हम यहां आए हैं।

भारत युवाओं का देश
सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारत सबसे युवा देश है। हमारी ताकत ही युवा हैं। मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ युवा हैं। इसीलिए हम युवाओं को जापानी भाषा सिखाकर युवाओं को आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं। एजुकेशन, हेल्थ, माइनिंग समेत कई क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी का लाभ मिले ये हमारा प्रयास रहेगा। जापान की बुलेट ट्रेन, आईटी, एयरोस्पेस में जापान काफी तरक्की कर रहा है तो हमारा भी उद्देश्य है कि इन क्षेत्रों में मध्यप्रदेश के युवाओं को लाभ मिल सके।

जापान की संस्कृति समझने का प्रयास
उन्होंने कहा कि जापान की संस्कृति को भी समझने के लिए हम आज बौद्ध मंदिर आए हैं। जिन एशियाई देशों में बौद्ध धर्म का प्रभाव है वहां भारतीयों के लिए आगे बढ़ने के बहुत अवसर हैं। सीएम ने कहा कि भगवान बुद्ध दोनों देशों को आगे बढ़ने का आशीर्वाद देंगे यही हमारी कामना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी