अक्षत के परिजनों से CM डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉल पर की बातदुःख की घड़ी में परिवार को बंधाया ढांढस, बोले—मध्यप्रदेश सरकार आपके साथ खड़ी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

अक्षत के परिजनों से CM डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉल पर की बातदुःख की घड़ी में परिवार को बंधाया ढांढस, बोले—मध्यप्रदेश सरकार आपके साथ खड़ी

खबर डिजिटल कटनी -- दिल्ली में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले कटनी के 19 वर्षीय अक्षत यादव के परिवार से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद कर गहरी संवेदना व्यक्त की। मंत्रालय से हुई बातचीत में मुख्यमंत्री ने शोकाकुल पिता मंतू सिंह यादव एवं परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन और पीड़ादायक समय में वे स्वयं तथा पूरी मध्यप्रदेश सरकार परिवार के साथ खड़ी है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अक्षत के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए परिजनों से संवेदनापूर्वक चर्चा की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत अक्षत की आत्मा को शांति तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।UPSC की तैयारी के साथ कर रहे थे पढ़ाईबताया गया कि कटनी के दुबे कॉलोनी निवासी अक्षत यादव दिल्ली में रहकर दिल्ली विश्वविद्यालय में बी.कॉम. द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। इसके साथ ही वे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी भी कर रहे थे। बीते 6 सितंबर को दिल्ली में एक निजी पीजी हॉस्टल की पूरी इमारत ढहने की दर्दनाक दुर्घटना में अक्षत का असामयिक निधन हो गया था।जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूदमुख्यमंत्री के वीडियो कॉल के दौरान मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, नवलेश मलिक, रजनीश तिवारी एवं राय प्रताप सिंह मौजूद रहे। वहीं कटनी स्थित अक्षत यादव के निवास पर जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी भी शोकाकुल परिजनों के साथ उपस्थित रहे।अक्षत के निधन से कटनी में भी शोक की लहर है। परिवार के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदना और सरकार के साथ खड़े रहने के आश्वासन ने इस दुख की घड़ी में परिजनों को संबल देने का प्रयास किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 4 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 5 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 6 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

अक्षत के परिजनों से CM डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉल पर की बातदुःख की घड़ी में परिवार को बंधाया ढांढस, बोले—मध्यप्रदेश सरकार आपके साथ खड़ी | Khabar Digital | Khabar Digital