लेटेस्ट न्यूज़: CM ने अंगदान करने वाले परिवार के लिए की बड़ी घोषणा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

लेटेस्ट न्यूज़: CM ने अंगदान करने वाले परिवार के लिए की बड़ी घोषणा

खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के पीपलरांवा गांव में हितग्राही सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में सीएम डॉ यादव ने कहा कि ब्रेन डेड व्यक्ति के अंगदान को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार उन परिवारों को गार्ड ऑफ ऑनर देगी। उन परिवारों को 26 जनवरी और 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।

सीएम डॉ यादव ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि हाल ही में एक व्यक्ति को ब्रेन डेड मरीज के अंगदान से नया जीवन मिला। उन्होंने कहा कि अंगदान को बढ़ावा देने के लिए  सरकार ये नई पहल शुरु करने जा रही है, ताकि दुर्घटना, बीमारी या अन्य वजह से जो लोग ब्रेन डेड घोषित हों या जिनके जीवन की आशा नहीं बची हों उनके परिवारों की सहमति से किसी दूसरे व्यक्ति को जीवनदान मिल जाए।

कई योजनाओं के हितग्राहियों को मिली राशि
इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लाड़ली बहना योजना की करीब 1 करोड़ 27 लाख महिलाओं के खाते में 1250 की मासिक किश्त के लिए 1553 करोड़ की राशि अंतरिक की। साथ ही सीएम डॉ यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रुपये अंतरित किये। उन्होंने किसान कल्याण योजना में 81 लाख हितग्राही किसानों के खाते में 1624 करोड़ रुपये भी अंतरित किये गये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 144 करोड़ के 53 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 102 करोड़ रुपये के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 42 करोड़ रुपये के 16 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं।


कांग्रेसियों के भाग्य में कुंभ नहाना नहीं’
इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने कभी गरीबों का भला नहीं किया। जबकि हम हर गरीब के जीवन में बेहतरी कैसे आए इसके लिए हमारी सरकार 24 घंटे काम कर रही है। मध्यप्रदेश को नंबर वन बनाने के संकल्प के साथ हम काम कर रहे हैं। साथ ही कुंभ स्नान को लेकर भी सीएम डॉ यादव ने कुंभ स्नान में न जाने पर कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा और कहा उन लोगों को कुंभ नहाने में शर्म आती है, क्योंकि महाकुंभ में स्नान करना उनके भाग्य में नहीं है।

कई गांवों के नाम बदलने का ऐलान
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोनकच्छ के भौंरासा से निकाली गई जलाभिषेक यात्रा का समापन किया। साथ ही जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर की मांग पर तहसील के कई गांवों के नाम बदलने की भी घोषणा की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

लेटेस्ट न्यूज़: CM ने अंगदान करने वाले परिवार के लिए की बड़ी घोषणा | Khabar Digital | Khabar Digital