CM Youth Conclave Bhopal: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार अब युवाओं पर जबरदस्त फोकस कर रही है। युवओं को ध्यान में रखते हुए 6 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में यूथ कॉनक्लेव का आयोजन किया गया है। जहां करियर, रोजगार, कौशल विकास , प्रशिक्षण, स्टार्टअप और उद्यमिता, नवाचार एवं रिसर्च के अवसर, AI एवं फ्यूचर टेक्नोलॉजी की जानकारी दी जाएगी।
यहीं नहीं मोहन यादव सरकार मध्यप्रदेश के युवाओं को उद्योग एवं संस्थानों से संवाद करते हुए विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी और मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
मोहन यादव सरकार ने युवाओं को एक ही स्थान पर देगी सभी जानाकरी
सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के हित में कई अभूतपूर्व कदम उठा रही है। युवाओं की बेहतर शिक्षा और रोज़गार के अवसर उपलब्ध करा रही है, विशेषकर शासकीय सेवाओं में नई भर्तियां और लंबे समय से अटकी पदोन्नति हमारी सरकार ने की है।
गौरतलब है कि सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026 का आयोजन 17 शासकीय विभागों एवं विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। इसमें उच्च शिक्षा विभाग, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग (एमएसएमई), तकनीकी शिक्षा विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, श्रम विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, आयुष विभाग तथा पुलिस एवं साइबर सुरक्षा सहित अन्य विभागों की सहभागिता रहेगी। मध्यप्रदेश स्टार्टअप सेंटर और सेडमैप भी युवाओं को स्टार्टअप, उद्यमिता एवं कौशल से जुड़े अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
नवाचार और उद्यमिता पर जोर
कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश स्टार्टअप सेंटर द्वारा भी स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां विभिन्न स्टार्टअप अपने नवाचार और उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। स्टार्टअप सेंटर के प्रस्तावित स्टॉल में स्टील्थविंग टेक्नोलॉजी, अनंतश्री व्हीकल्स, ईफ्यूल प्रोडक्ट्स, बायसो ऑर्गेनिक्स, फिक्सपॉइंट टेक्नोलॉजी जैसे स्टार्टअप शामिल हैं। इन स्टार्टअप्स के माध्यम से युवा आइडिया से इनोवेशन और इनोवेशन से उद्यमिता तक की संभावनाओं को करीब से समझ सकेंगे। इससे युवाओं को स्वयं का उद्यम शुरू करने, नए विचारों पर काम करने और स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।









