Cockroach Janta Party: MP में कॉकरोच पार्टी हुई एक्टिव, कोर कमेट का होगा गठन, सियासी हलचल तेज

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Cockroach Janta Party: MP में कॉकरोच पार्टी हुई एक्टिव, कोर कमेट का होगा गठन, सियासी हलचल तेज

देशभर में सोशल मीडिया और युवाओं के बीच तेजी से चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी ने अब मध्य प्रदेश में भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. इसी सिलसिले में भोपाल में पार्टी की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां छात्रों और युवाओं ने अपने आंदोलन और भविष्य की योजनाओं को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान पार्टी से जुड़े छात्र मयंक ने कहा कि यह सिर्फ कोई राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि युवाओं की आवाज उठाने वाला एक मूवमेंट है.

मध्यप्रदेश में कॉकरोच पार्टी की एंट्री

मयंक के मुताबिक कॉकरोच जनता पार्टी का मकसद किसी खास पार्टी या नेता का विरोध करना नहीं है. उनका कहना है कि उनकी असली लड़ाई उस सिस्टम से है जो युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज कर चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में पेपर लीक जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं और जब छात्र इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उन्हें दबाने की कोशिश की जाती है. सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करना और सवाल पूछने वालों को चुप कराना अब आम बात हो गई है.

मयंक ने क्या कहा

उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों को अब अपनी जिम्मेदारी तय करनी होगी और युवाओं को जवाब देना पड़ेगा. मयंक ने खुद को और अपने साथियों को इस आंदोलन का छोटा कॉकरोच बताते हुए कहा कि आने वाले समय में संगठन से जुड़ने वाले लोगों की अलग-अलग भूमिकाएं तय की जाएंगी. नीट पेपर लीक मामले पर भी मयंक ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि इस घटना ने करीब 22 लाख छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है. उनका मानना है कि अब युवा चुप नहीं बैठेंगे और इस तरह के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाएंगे. उन्होंने दावा किया कि उनकी मुहिम से लगातार नए लोग जुड़ रहे हैं और युवाओं का समर्थन बढ़ता जा रहा है.

कॉकरोच पार्टी की कमेटी का होगा गठन

मयंक ने यह भी बताया कि जल्द ही मध्य प्रदेश में पार्टी की कोर कमेटी घोषित की जाएगी. इसके बाद संगठन अपने मिशन और आगे की रणनीति पर काम शुरू करेगा. वहीं सोशल मीडिया अकाउंट पर पाकिस्तान से जुड़े फॉलोवर्स को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि यह सरकार का प्रोपेगेंडा है. उनका कहना था कि इस मुद्दे पर उनकी अभिजीत दीपके से बातचीत हुई है और इसी वजह से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. आने वाले दिनों में पूरी टीम के साथ काम की विस्तृत रूपरेखा भी सामने रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Cockroach Janta Party: MP में कॉकरोच पार्टी हुई एक्टिव, कोर कमेट का होगा गठन, सियासी हलचल तेज | Khabar Digital | Khabar Digital