डिंडौरी: एक साथ नहीं होगी सब्जी मंडी और मीट की दुकानें, कलेक्टर ने दिया निर्देश

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

डिंडौरी: एक साथ नहीं होगी सब्जी मंडी और मीट की दुकानें, कलेक्टर ने दिया निर्देश

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडौरी शहर को साफ-सुथरा, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अब कमर कस ली है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने खुद अधिकारियों की टीम के साथ मुलैया टोला बायपास रोड स्थित मांस-मछली बाजार और रेस्ट हाउस के पीछे बनने वाली नई सब्जी मंडी का बारीकी से निरीक्षण किया। अगर इस व्यवस्था को अमलीजामा पहनाया गया तो नगर के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

अभी तक सब्जी मंडी और मीट दुकानें आस पास ही लगती थी। जिससे सब्जी खरीदने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कलेक्टर ने साफ शब्दों में कहा कि शहर के बीचों-बीच चलने वाली ऐसी दुकानों को अब तय की गई जगहों पर ही चलाना होगा।

Must Read: भाजपा में होगा बड़ा फेरबदल!, अमित शाह ने बुलाई हाईलेवल बैठक
​
​कलेक्टर ने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के अंदर चल रही मांस और मछली की सभी दुकानों को मुलैया टोला में बनाई गई नई जगह पर शिफ्ट किया जाए। उन्होंने व्यापारियों की सहूलियत को देखते हुए अधिकारियों को काम तुरंत पूरे करने को कहा-
​सभी दुकानों पर साफ-साफ नंबर लिखे जाएं। पूरे बाजार की रंग-पुताई कराई जाए और रोज सफाई की व्यवस्था हो।दुकानदारों के लिए पीने के साफ पानी और बिजली का इंतजाम हो।

​मुख्य सड़क से बाजार तक आने वाले रास्ते को सुधारा जाए ताकि ग्राहकों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।इसी के साथ
​पुरानी डिंडौरी की सब्जी मंडी में लगने वाली भीड़ और जाम से राहत दिलाने के लिए रेस्ट हाउस के पीछे नया मैदान तैयार किया गया है। कलेक्टर ने इस जगह का भी मुआयना किया और नगर पालिका को निर्देश दिए कि वे यहाँ दुकानदारों के लिए बुनियादी इंतजाम करें,।
​ऊबड़-खाबड़ जमीन को समतल किया जाय।

Must Read: LIC की इस पॉलिसी में रोज सिर्फ 172 रुपये जमा करें, मैच्योरिटी पर मिल सकते हैं 28.5 लाख रुपये - Khabar Digital

​पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था की जाए।
​रात के समय पर्याप्त रोशनी होना चाहिए। इसके साथ ही
​गाड़ियों को खड़ी करने के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था हो।

​कलेक्टर भदौरिया ने बताया कि मुख्य सड़कों पर दुकानें लगने से हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी रहता है। दुकानों के सही जगह पर जाने से यातायात आसान हो जाएगा।

Must Read: कितनी बढ़ेगी बेसिक सैलरी? 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी अपडेट - Khabar Digital

​उन्होंने एसडीएम और नगर पालिका को निर्देश दिए हैं कि आगामी सोमवार से हर हाल में सभी दुकानें नए स्थानों पर ही लगनी चाहिए। जो भी व्यापारी इस नियम को नहीं मानेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे सामान खरीदने के लिए तय किए गए बाजारों में ही जाएं और शहर को साफ रखने में मदद करें।

इस मौके पर एसडीएम रामबाबू देवांगन, नगर पालिका अधिकारी रीना राठौर, अध्यक्ष सुनीता सरस, पार्षद रजनीश राय, रितेश जैन, स्मिता बर्मन, राजेश पाराशर, आशीष कोरी, और तहसीलदार शशांक शेंडे सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

डिंडौरी: एक साथ नहीं होगी सब्जी मंडी और मीट की दुकानें, कलेक्टर ने दिया निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital