चार पहिया वाहन से उतरे कलेक्टर, पैदल चले एक किलोमीटर; फिर बाइक से नापी ग्रामीणों की सड़क ग्रामीणों की परेशानी सुन कलेक्टर आशीष तिवारी ने दिखाया जमीनी अंदाज, एसपी अभिनय विश्वकर्मा को पीछे बैठाकर खुद चलाई बाइक

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

चार पहिया वाहन से उतरे कलेक्टर, पैदल चले एक किलोमीटर; फिर बाइक से नापी ग्रामीणों की सड़क ग्रामीणों की परेशानी सुन कलेक्टर आशीष तिवारी ने दिखाया जमीनी अंदाज, एसपी अभिनय विश्वकर्मा को पीछे बैठाकर खुद चलाई बाइक

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- प्रशासनिक अमला चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ गांव की ओर बढ़ रहा था, लेकिन ग्रामीणों की सड़क की समस्या ने कलेक्टर आशीष तिवारी को अपना वाहन छोड़कर धरातल पर पैदल चलने को मजबूर कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति बताई तो कलेक्टर ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगने के बजाय कहा“चलिए, चलकर देखते हैं...”

इसके बाद कलेक्टर तिवारी चार पहिया वाहन से उतरे और ग्रामीणों के साथ करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलकर सड़क का जायजा लिया। कीचड़, मुरूम और ऊबड़-खाबड़ रास्ते से गुजरते हुए उन्होंने उस परेशानी को करीब से महसूस किया, जिसका सामना ग्रामीण रोजाना करते हैं।

आगे रास्ता और चुनौतीपूर्ण था। तभी ग्रामीण की मोटरसाइकिल सामने आई। कलेक्टर ने खुद बाइक की कमान संभाली और पीछे पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को बैठाकर बोंदा तिराहा से बसहरा मार्ग की ओर निकल पड़े। करीब दो किलोमीटर तक मोटरसाइकिल चलाकर कलेक्टर और एसपी ने सड़क की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया।

फाइलों से निकलकर सड़क पर पहुंचा प्रशासन

दरअसल, ग्राम पंचायत सिलौंडी में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शिविर में पहुंचने से पहले कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी आसपास के गांवों की समस्याएं जान रहे थे। इसी दौरान ग्राम हल्का में बोंदा तिराहा के पास ग्रामीणों ने बताया कि बसहरा मार्ग मिट्टी और मुरूम से बना है। बारिश होते ही मुरूम बह जाता है और सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है।/

ग्रामीणों की समस्या सुनते ही कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखने का फैसला किया। उन्होंने न सिर्फ सड़क देखी, बल्कि उस रास्ते पर चलकर और बाइक चलाकर उसकी हकीकत को महसूस किया।पक्की सड़क का स्टीमेट तैयार करने के निर्देश

मौके का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर आशीष तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को बोंदा तिराहा से बसहरा मार्ग को पक्की सड़क में विकसित करने के लिए स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर की बाइक देखते ही उमड़ पड़े ग्रामीण

जब ग्रामीणों ने देखा कि जिले के कलेक्टर स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर उनकी सड़क का निरीक्षण कर रहे हैं तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कलेक्टर का यह अंदाज ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गया।/

चार पहिया वाहन से उतरकर पैदल सड़क पर चलना और फिर खुद बाइक चलाकर रास्ते की हकीकत देखना—कलेक्टर का यह जमीनी अंदाज मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की भावना को साकार करता नजर आया

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

चार पहिया वाहन से उतरे कलेक्टर, पैदल चले एक किलोमीटर; फिर बाइक से नापी ग्रामीणों की सड़क ग्रामीणों की परेशानी सुन कलेक्टर आशीष तिवारी ने दिखाया जमीनी अंदाज, एसपी अभिनय विश्वकर्मा को पीछे बैठाकर खुद चलाई बाइक | Khabar Digital | Khabar Digital