खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी, 7 अगस्त-- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल कुआं में शुक्रवार को पढ़ाई का अंदाज कुछ बदला-बदला नजर आया। कक्षा में जब जिले के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा शिक्षक की भूमिका में पहुंचे, तो विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और जिज्ञासा साफ दिखाई दी। अधिकारियों ने बच्चों को केवल पाठ नहीं पढ़ाया, बल्कि सवाल-जवाब और संवाद के जरिए उन्हें सीखने के लिए प्रोत्साहित भी किया।कलेक्टर ने पढ़ाई ‘हार की जीत’, समझाया जीवन का पाठकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए हिंदी एवं अंग्रेजी विषय के पाठ पढ़ाए। कक्षा 9वीं में उन्होंने हिंदी की कहानी ‘हार की जीत’ को सरल और रोचक अंदाज में समझाया।पाठ के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से कहानी के पात्रों, घटनाओं और संदेश से जुड़े सवाल पूछे। बच्चों ने उत्साह के साथ जवाब दिए। किसी विद्यार्थी को उत्तर देने में कठिनाई होने पर कलेक्टर ने उसे संकेत देकर सही उत्तर तक पहुंचने में मदद की।उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना नहीं है, बल्कि जीवन को समझने, परिस्थितियों में सही निर्णय लेने और आत्मविश्वास विकसित करने की क्षमता हासिल करना भी है।सही जवाब पर मिठाई, बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साहअधिकारियों की इस पाठशाला में पढ़ाई के साथ अपनापन भी देखने को मिला। सवालों के सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर और एसपी ने मिठाई देकर प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों को केला और बिस्किट भी वितरित किए गए।सही जवाब पर मिली मिठाई ने बच्चों की खुशी और बढ़ा दी। कक्षा में हंसी-मुस्कान के बीच बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अधिकारियों के शिक्षक के रूप में सामने आने से विद्यार्थियों को पढ़ाई का एक नया और यादगार अनुभव मिला।एसपी ने आसान अंदाज में समझाया अंग्रेजी का पाठपुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय के अध्याय-3 ‘Two Stories About Flying’ पढ़ाया। उन्होंने पाठ के विषय और घटनाक्रम को सरल भाषा में समझाते हुए विद्यार्थियों से लगातार सवाल किए और उनकी समझ को परखा।एसपी ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ पढ़ने, सवाल पूछने और अपनी बात खुलकर रखने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक को शिक्षक की भूमिका में देखकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया।अधिकारियों की मौजूदगी ने बढ़ाया बच्चों का आत्मविश्वासकार्यक्रम के दौरान वन मंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम श्री विवेक गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की इस पहल ने विद्यार्थियों के साथ सीधे संवाद को मजबूत किया और स्कूल में सीखने का माहौल और अधिक जीवंत बना दिया।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097
खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें









