कलेक्टर-एसपी मिलकर करेंगे गश्त, कुचलेंगे ड्रग्स के अवैध कारोबार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कलेक्टर-एसपी मिलकर करेंगे गश्त, कुचलेंगे ड्रग्स के अवैध कारोबार

भोपाल : मुख्य सचिव अनुराग जैन ने 10 दिन तक मप्र की आबोहवा समझने के बाद सोमवार को प्रदेश भर के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की उच्च स्तरीय ज्वॉइंट बैठक बुला ली। उन्होंने अधिकारियों से अपनी प्राथमिकताएं बताने के साथ ही साथ साफ कर दिया कि कानून-व्यवस्था से लेकर हर उस मुद्दे पर उनकी बारीक नजर है, जिससे आम लोगों को दो-चार होना पड़ता है। उन्हें सख्त कानून- व्यवस्था चाहिए।

कलेक्टर-एसपी ज्वॉइंट रूप से जिले के भ्रमण पर निकलें, वे कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। डीजीपी सुधीर सक्सेना ने सभी एसपी-अाईजी से अपनी चिंता से अवगत कराते हुए कहा कि ड्रग्स के अवैध कारोबार को तत्काल कुचल दें। वैसे तो उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए 7 बिंदुओं का एजेंडा तय कर दिया था, किंतु उनका पूरा फोकस कानून-व्यवस्था व सुशासन पर ज्यादा था।

मुख्य सचिव जैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए कलेक्टर, कमिश्नर, एसपी, डीजीपी के साथ एसीएस गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, ऊर्जा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, लोक निर्माण, सामान्य प्रशासन, प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, लोक सेवा प्रबंधन, राजस्व, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तथा सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास को विशेष तौर पर बुलाया था। वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए उन्होंने सात बिंदुओं में कानून व्यवस्था की स्थिति, सुशासन, खाद एवं आदान की व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति का पर्यवेक्षण, उपार्जन, अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्था तथा विकास कार्यो एवं निवेश के मामलों को सुगम बनाना शामिल था।

गंभीर अपराधों की सतत मॉनिटरिंग करें

सचिव जैन ने कहा कि यह उनकी पहली बैठक है, किंतु उन्होंने सभी 55 जिलों की स्थिति को समझ लिया है। उन्होंने त्यौहारों को देखते हुए सभी तरह की तैयारी करने, विस्फोटक लाइसेंस की जांच, पटाखों के विक्रय के लिए स्थल चिन्िहत करने तथा गंभीर अपराधों की मॉनिटिरंग सतत रूप से करने को कहा।

नशे के कारोबार पर भी जताई चिंता

मुख्य सचिव जैन व डीजीपी सक्सेना ने कहा िक प्रदेश भर के विभिन्न्ा जिलों से आ रही नशे के कारोबार की खबरों पर प्रभावी रूप से कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि कहीं से भी इस तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। इस कारोबार में जो भी लोग संलिप्त हों, उनके खिलाफ सभी तरह से सख्त कदम उठाएं। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कलेक्टर-एसपी मिलकर करेंगे गश्त, कुचलेंगे ड्रग्स के अवैध कारोबार | Khabar Digital | Khabar Digital