Jhabua News: कलेक्टर ने अस्पताल में घायलों का हाल जाना, चिकित्सकों को दिए सख्त निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Jhabua News: कलेक्टर ने अस्पताल में घायलों का हाल जाना, चिकित्सकों को दिए सख्त निर्देश

झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/शहर में आयोजित मेले के दौरान हुए एक अनपेक्षित हादसे में बच्चों के घायल होने की सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर नेहा मीना ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायल बच्चों का हाल-चाल जाना। कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा बच्चों से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया।

कलेक्टर ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि बच्चों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी घायलों को समुचित एवं सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. बघेल को व्यक्तिगत रूप से उपचार की निगरानी करने एवं आवश्यक चिकित्सा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हादसे की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच दल गठित

हादसे की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने तत्काल एक मजिस्ट्रियल जांच जांच दल गठित करने के आदेश जारी किए हैं। जांच दल में अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग , कार्यपालन यंत्री म.प्र विद्युत मण्डल एवं परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण को शामिल किया गया है। यह दल घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा।

कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस हादसे में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

प्रशासन की प्राथमिकता बच्चों का स्वास्थ्य

कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता घायल बच्चों का बेहतर उपचार है। उन्होंने कहा, “हमारा पूरा फोकस बच्चों के स्वास्थ्य पर है ताकि वे शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर लौट सकें। प्रशासनिक एवं कानूनी प्रक्रियाएं समानांतर रूप से संचालित की जाएंगी।”

इस संबंध में सीएमएचओ झाबुआ ने जानकारी दी कि सांदीपनि विद्यालय के कुल 14 छात्र-छात्राएं, जिनमें 13 छात्राएं एवं 1 छात्र शामिल हैं, जिला अस्पताल में उपचार हेतु लाए गए हैं। सभी घायलों की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है एवं उनके वाइटल्स सामान्य हैं। बच्चों के माता-पिता को भी सूचना दी जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Jhabua News: कलेक्टर ने अस्पताल में घायलों का हाल जाना, चिकित्सकों को दिए सख्त निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital