MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश के सत्ता के गलियारों में इस वक्त एक बहुत बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव सचिवालय सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार आने वाले दिनों में 15 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले होने जा रहे है। इस सूची में 3 प्रमुख सचिव, 2 संभागायुक्त और करीब 10 जिलों के कलेक्टरों को बदलने की तैयारी कर ली गई है। लंबे समय से एक ही मलाईदार या कुर्सी पर जमे कई अधिकारी तबादले की रडार पर आ चुके हैं।
अमित राठौर: वाणिज्यिक कर विभाग में दो साल से अधिक का समय पूरा कर चुके हैं, इनकी पदस्थापना बदली जा सकती है।
गुलशन बामरा: जनजातीय कार्य विभाग की कमान संभाल रहे बामरा का नाम भी इस बार संभावित सूत्री में सबसे आगे है।
सोनाली पोंकशे वायंगंकर: सामाजिक न्याय विभाग की प्रमुख सचिव सोनाली को भी किसी नए महकमे की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
आलोक सिंह के बाद खाली जगह
हाल ही में मुख्यमंत्री के सचिव आलोक सिंह को आईजी पंजीयन के पद पर भेजा गया है। उनके जाने के बाद सीएमओ में खाली हुए इस पद किसी युवा आईएएस चेहरे को तैनात किया जा सकता है।
इलैया राजा टी और कौशलेंद्र विक्रम
वर्तमान में सीएमओ में तैनात इलैया राजा टी और कौशलेंद्र विक्रम सिंह जैसे युवा आईएएस अधिकारियों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की इस नई टीम में इन युवा अधिकारियों की भूमिका सबसे अहम होने जा रही है।
10 जिलों के बदलेंगे कलेक्टर!
इस संभावित सूची का सबसे बड़ा हंटर फील्ड के अधिकारियों पर चलने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश के करीब 10 जिलों के कलेक्टरों को यहां से वहां किया जा सकता है। तो वही ग्वालियर संभागायुक्त मनोज खत्री और शहडोल संभागायुक्त सुरभि गुप्ता सहित कुछ अन्य कमिश्नरों की विदाई या अदला-बदली तय मानी जा रही है।
संभावित जिलों के नाम
ग्वालियर, शहडोल, राजगढ़, शाजापुर, मंदसौर, छतरपुर, बालाघाट, अनूपपुर और नीमच सहित करीब 10 जिलों के कलेक्टरों के कार्यो की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें वल्लभ भवन अटैच करने या लूप लाइनों में भेजा जा सकता है।
2 सीनियर अफसरों की सेवानिवृत्ति
हाल ही में राज्य सरकार ने 29 आईएएस अधिकारियों के थोक बंद तबादले किए थे, लेकिन उसके बाद भी प्रशासनिक कप्तानों के बीच सुगबुगाहट शांत नहीं हुई है। आगामी महीनों में दो सीनियर अफसरों की सेवानिवृत्ति होने जा रही है, जो इस बड़ी सर्जरी का मुख्य आधार बनी है।
आईएएस माल सिंह : जून 2026 के इस महीने में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड से रिटायर हो रहे हैं।
उमाकांत उमराव: जुलाई 2026 में पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव पद से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।









