कॉलेज जा रही छात्राओं पर टूटा रफ्तार का कहर, बिलहरी रोड पर बड़ा हादसा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कॉलेज जा रही छात्राओं पर टूटा रफ्तार का कहर, बिलहरी रोड पर बड़ा हादसा

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- शहर में बेलगाम रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बनी। माधवनगर थाना क्षेत्र की झिंझरी चौकी अंतर्गत बिलहरी रोड पर कॉलेज जा रही छात्राओं से भरे ई-रिक्शा ऑटो को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में ऑटो चालक सहित कई छात्राएं घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार यह हादसा बिलहरी रोड स्थित शारदा फैक्ट्री के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि छात्राएं ई-रिक्शा में सवार होकर गर्ल्स कॉलेज जा रही थीं, तभी पीछे से तेज गति से आई कार ने ऑटो को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा में बैठी छात्राएं सड़क पर जा गिरीं।हादसे के तुरंत बाद मौके से गुजर रहे बिलहरी में पदस्थ पटवारी सचिन श्रीवास्तव ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल डायल 112 को सूचना दी और अपनी बुलेरो वाहन से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सभी घायलों का उपचार जारी है।घायलों में ऑटो चालक दिनेश यादव निवासी पुरैनी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घायल छात्राओं में माया चौधरी और मुस्कान पटेल निवासी झुकेही, कुमकुम रजक और खुशी विश्वकर्मा निवासी जोबीकला, सीमा यादव निवासी चन्हटा, साधना लोधी एवं अंजनी लोधी निवासी पिपरिया शामिल हैं।हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि बिलहरी रोड पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन यातायात विभाग और पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।फिलहाल झिंझरी पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश में जुटी हुई है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़क पर दौड़ते लापरवाह वाहन चालकों पर कब लगाम लगेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कॉलेज जा रही छात्राओं पर टूटा रफ्तार का कहर, बिलहरी रोड पर बड़ा हादसा | Khabar Digital | Khabar Digital