MP News: कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की दम घुटने से मौत, घर में लगी थी आग

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

MP News: कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की दम घुटने से मौत, घर में लगी थी आग

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता एवं उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल का गुरुवार को सुबह घर में हादसे के कारण निधन हो गया। वे परिवार के साथ अपने पेंट हाउस में सो रहे थे, तभी आग लगने से घर में धुआं भर गया। इस दौरान दम घुटने से उनका निधन हो गया। जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चियां भी प्रभावित हुई हैं। प्रवेश अग्रवाल का इंदौर सहित कई राज्यों में ऑटोमोबाइल का बड़ा कारोबार था। वो एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी माने जाते थे और ग्वालियर के रहने वाले थे।

जिसने भी सुना यकीन नहीं किया !
गुरुवार को सुबह इंदौर से दुखद खबर सुनने को मिली। जब उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल के विजयनगर स्थित पेंट हाउस में गुरुवार सुबह चार बजे आग लग गई। आग के वक्त में वो अपने घर में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका दम घुटने से निधन हुआ है। अलग-अलग कमरों में परिवार के अन्य सदस्य भी सो रहे थे, लेकिन वे भी काफी हद तक प्रभावित हुए हैं।

पत्नी और बेटियां भी प्रभावित
घटना की सूचना मिलते ही सुबह सुबह नगर निगम की कई दमकलें देवास नाका स्थित विजय नगर में पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के मुताबिक प्रवेश अग्रवाल को जैसे-तैसे बंगले से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनका पेंटहाउस महिंद्रा शोरूम के ऊपर था। इस हादसे में प्रवेश अग्रवाल की पत्नी रेखा अग्रवाल, बेटियां सौम्या (14) और मायरा (12) भी आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं, उन्हें भी सांस लेने में परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किचन के एक हिस्से में उठी आग
प्रवेश अग्रवाल के गार्ड के मुताबिक आग सबसे पहले किचन के हिस्से मे लगी थी। शार्ट सर्किट या पटाखों की वजह से आग लगने की संभावना हो सकती है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस