कांग्रेस विधायक का कुर्सी टेबल पॉलिटिक्स, BJP ने लगाया गंभीर आरोप, पढ़े पूरी खबर

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

कांग्रेस विधायक का कुर्सी टेबल पॉलिटिक्स, BJP ने लगाया गंभीर आरोप, पढ़े पूरी खबर

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडोरी जिले में इन दिनों स्कूलों और कॉलेजों में बांटी गई कुर्सी-टेबल को लेकर पॉलिटिक्स गरमा गई है। कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम द्वारा बांटी गई कुर्सी-टेबल पर भाजपा ने सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला केवल कुर्सी-टेबल वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भ्रष्टाचार, फिजूलखर्ची और सरकारी पैसे से निजी प्रचार के गंभीर आरोप शामिल हैं।

कुर्सी-टेबल पर नाम और भारी-भरकम बजट.. विवाद की मुख्य वजह

​विधायक निधि से जिले के 4 कॉलेजों और 19 स्कूलों में लगभग 1,000 सेट कुर्सी-टेबल भेजे गए हैं। विवाद तब शुरू हुआ जब इन सामग्रियों की कीमत और उन पर लिखे नाम सामने आए।​ वितरित की गई टेबल के सामने और ऊपर विधायक का पूरा नाम बड़े अक्षरों में लिखा गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम का कहना है कि विधायक शिक्षा की आड़ में युवाओं के बीच अपना व्यक्तिगत प्रचार कर रहे हैं।

table politics in Dindori news
table politics in Dindori news

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, एक सेट (कुर्सी और टेबल) की कीमत 23,650 रुपये दिखाई गई है। इसके उलट, जब स्थानीय फर्नीचर व्यापारियों से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि इसी तरह की कुर्सी-टेबल बाजार में मात्र 4,200 से 4,500 रुपये में आसानी से मिल जाती है। ​हैरानी की बात यह है कि जहाँ कुछ कॉलेजों में सामान पहुँच चुका है, वहीं कई कॉलेजों के प्राचार्यों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी इन कुर्सियों की मांग ही नहीं की थी।

​चंद्र विजय कॉलेज और आदर्श कॉलेज के प्राचार्यों ने बताया कि उनके यहाँ अभी तक सामान नहीं पहुँचा है और उन्हें फर्नीचर से ज्यादा लैब और लाइब्रेरी के उपकरणों की जरूरत थी।​वहीं, समनापुर कॉलेज में 29 अप्रैल को 100 सेट की सप्लाई दी जा चुकी है।

​आरोपों पर सफाई देते हुए विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि उन्होंने यह कदम छात्रों की समस्या को देखते हुए उठाया है। उन्होंने
भाजपा सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा ​"छात्रों ने मुझसे बैठने की व्यवस्था न होने की शिकायत की थी, इसलिए मैंने अपनी निधि से मदद की। नाम लिखना मेरा संवैधानिक अधिकार है। भाजपा के नेता केवल आरोप लगाना जानते हैं, जबकि मुख्यमंत्री अपने विधायकों को मनमाना फंड दे रहे हैं।

Dindori-News-Corruption
Dindori-News-Corruption

​वितरण का विवरण:

शिक्षण संस्थान आवंटित कुर्सी-टेबल (सेट)
आदर्श कॉलेज और चंद्र विजय कॉलेज 100 - 100 सेट
समनापुर और करंजिया कॉलेज 100 - 100 सेट
विभिन्न उत्कृष्ट विद्यालय 25 से 50 सेट
कुल वितरण लगभग 1,000 सेट

​भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है। उनका तर्क है कि चुनाव के समय जब आचार संहिता लगेगी, तो इन कुर्सियों पर लिखे विधायक के नाम को मिटाने या ढंकने के लिए सरकार को अलग से पैसा खर्च करना पड़ेगा।
​फिलहाल, 23 हजार रुपये की एक कुर्सी-टेबल का सेट यह मामला डिंडोरी की गलियों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन आरोपों पर क्या रुख अपनाता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कांग्रेस विधायक का कुर्सी टेबल पॉलिटिक्स, BJP ने लगाया गंभीर आरोप, पढ़े पूरी खबर | Khabar Digital | Khabar Digital