छिंदवाड़ा: जुआ कार्रवाई पर कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि ने उठाए सवाल… पुलिस और भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

छिंदवाड़ा: जुआ कार्रवाई पर कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि ने उठाए सवाल… पुलिस और भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में जुआ पर की गई कार्रवाई को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एसपी एस्कॉर्ट की टीम द्वारा जुआरियों को पकड़े जाने के बाद कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि ने परासिया पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि परासिया टीआई जुआ पकड़ने में विफल रहे, जबकि एसपी एस्कॉर्ट टीम ने कार्रवाई की—यह न सिर्फ टीआई के लिए शर्म की बात है, बल्कि वर्दी का अपमान भी है।

थाना प्रभारियों को दी नसीहत
विधायक वाल्मीकि ने परासिया सहित क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को नसीहत देते हुए कहा कि वे चौकन्ने रहें, क्योंकि क्षेत्र में अवैध गतिविधियां लगातार चल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लंबे समय से अवैध कार्यों को लेकर सवाल उठा रही है और कार्रवाई की मांग कर रही है, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए। विधायक ने यह भी दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अवैध काम किए जा रहे हैं, जिन पर कार्रवाई नहीं हो रही।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal-bjp-yuva-morcha-shyam-tailor-executive-formation-political-analysis/

'5 और 50 प्रतिशत कमीशन' ऑडियो बना सियासी मुद्दा
परासिया क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि से जुड़े '5 और 50 प्रतिशत कमीशन' की बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बनाते हुए अपनी रैली के दौरान माइक के माध्यम से ऑडियो प्रसारित किया, जिसे परासिया में लोगों ने सुना। कांग्रेस नेताओं ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष की कथित करतूतों के कारण नगर पालिका और शहर की छवि धूमिल हो रही है। पार्टी ने नपा अध्यक्ष को हटाने की मांग करते हुए नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया और कार्यालय के सामने भ्रष्टाचार का पुतला भी जलाया।

रैली और घेराव
गुरुवार को कांग्रेस ने परासिया नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पेंच स्टाफ क्लब से रैली निकाली, जो नगर पालिका कार्यालय पहुंची। इस दौरान नपा अध्यक्ष और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

https://www.youtube.com/watch?v=apTMvaMOugE
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

छिंदवाड़ा: जुआ कार्रवाई पर कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि ने उठाए सवाल… पुलिस और भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप | Khabar Digital | Khabar Digital