महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कटनी जिले में बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की कमी, लगातार बढ़ती कीमतों, बिजली दरों में वृद्धि तथा पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर सरकार को घेरा।जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि महंगाई की मार से आमजन कराह रहा है। रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि और समय पर उपलब्धता न होना सरकार की नीतिगत विफलता को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि गैस की कीमतों पर नियंत्रण किया जाए और आम नागरिकों को इसकी सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।उन्होंने यह भी कहा कि गैस की कमी का असर छोटे व्यापारियों, रेस्टोरेंट और होटल व्यवसायियों पर भी पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई स्थानों पर व्यवसाय बंद होने की स्थिति बन रही है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उनका कहना था कि ईंधन के दाम बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है और आम आदमी की कमर टूट रही है।प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | Khabar Digital | Khabar Digital