छावनी में तब्दील हुआ मैहर रेलवे स्टेशन, चले रोकने रेल की रफ्तार, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

छावनी में तब्दील हुआ मैहर रेलवे स्टेशन, चले रोकने रेल की रफ्तार, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

मैहर/खबर डिजिटल/अनुराग सिंह बघेल/ नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा सरकार के खिलाफ  किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल रोकने की तैयारी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने स्टेशन पहुंचने से पहले ही रोक लिया और करीब 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

युवा संवाद कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन की ओर कूच कर गए। उनका उद्देश्य नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक के विरोध में रेल रोककर प्रदर्शन करना था। हालांकि पुलिस को पहले ही आंदोलन की सूचना मिल चुकी थी। इसके चलते रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल एवं आरपीएफ ओर जीआरपी बल तैनात कर दिया गया था स्टेशन गेट पर भारी बैरिकेटिंग की गई थी। ताकि सुरक्षा व्यवस्था को कोई भेद न पाए।

जैसे ही प्रदर्शनकारी स्टेशन की ओर बढ़े, पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर तक नोकझोंक की स्थिति बनी रही, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बाद में उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की माँग की गई। जबकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और रेल यातायात बाधित होने से रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

छावनी में तब्दील हुआ मैहर रेलवे स्टेशन, चले रोकने रेल की रफ्तार, पुलिस ने किया गिरफ्तार  | Khabar Digital | Khabar Digital