हनुमानजी के चित्र के कथित राजनीतिक उपयोग पर कांग्रेस का विरोध, एफआईआर की मांग

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

हनुमानजी के चित्र के कथित राजनीतिक उपयोग पर कांग्रेस का विरोध, एफआईआर की मांग

खबर digital news रिपोर्टर /कटनी-- भगवान हनुमान जी के चित्र के कथित राजनीतिक उपयोग को लेकर कटनी में कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विरुद्ध प्रचलित कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि भगवान श्री हनुमान समस्त हिंदू समाज के आराध्य देव हैं। उनका किसी राजनीतिक दल के झंडे अथवा राजनीतिक प्रचार से जुड़े स्वरूप में चित्रण करना करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है तथा धार्मिक आस्था और मर्यादा के विपरीत है।शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि सभी धर्मों के आराध्य देवी-देवताओं, धार्मिक प्रतीकों और आस्थाओं का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक एवं संगठन का दायित्व है। यदि किसी कृत्य से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।कांग्रेसजनों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि ऐसी कार्रवाई भविष्य में किसी भी धर्म की आस्था एवं धार्मिक प्रतीकों के कथित अनुचित राजनीतिक उपयोग पर रोक लगाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक है।ज्ञापन सौंपने के दौरान राजा जगवानी, रजनी वर्मा, सौम्या राधेलिया, राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता, मुकेश परोहा, मंगल सिंह, रंजीत सिंह, मोसुफ़ अहमद बिट्टू, श्याम पाहुजा, राजकुमार (कल्लू) विश्वकर्मा, अहमद कुरैशी, अजय कोल, ओमप्रकाश मुन्ना कुशवाहा, नारायण निषाद, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, रश्मि अग्रवाल, मीनाक्षी वाल्वी, श्याम यादव, मुकेश मिश्रा, अजय वर्मा, शुभम सोनखरे, दिलदार खान, इमरान खान, शशि यादव, रूपा तिवारी, रवि जायसवाल, इरशाद खान, ऋषभ पटेल, प्रशांत पांडे, जॉर्ज डेविड, ओमप्रकाश सकतेल, कैलाश कनौजिया, शरद पाल सिंह, साहिल नामदेव, हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Congress Protests Alleged Political Use of Hanuman Image, Demands FIR

कटनी से खबर डिजिटल संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

हनुमानजी के चित्र के कथित राजनीतिक उपयोग पर कांग्रेस का विरोध, एफआईआर की मांग | Khabar Digital | Khabar Digital