Corona की जांच एक ही मशीन पर, लोगो को हो रही दिक्कत

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Corona की जांच एक ही मशीन पर, लोगो को हो रही दिक्कत

Corona virus test lab : Corona effect in Chhattisgarh - छत्तीसगढ़ में कोरोना की पुष्टि करने के लिए सैंपल जांच के लिए एम्स में एक ही मशीन से काम चल रहा है। जिस तरह से सैंपल जांच की संख्या बढ़ती जा रही है, उससे संसाधन की कमी होने की आशंका को लेकर एम्स प्रबंधन ने सरकार को जानकारी दी है।

आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना के लिए सैंपल जांच को लेकर एक ही लैब एम्स में है। इसमें प्रदेश के सभी जगहों से संदेहियों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। ऐसे में समय पर सैंपल जांच की रिपोर्ट आने और और लगातार बढ़ती संख्या को लेकर प्रबंधन चिंतित है। इसके लिए एम्स ने दो नई मशीनें मंगाई तो है लेकिन अब तक नहीं आई है। वहीं राज्य सरकार द्वारा दी गई डैमो मशीन किसी काम का नहीं होने के कारण एम्स में उसे निरस्त कर दिया।

केंद्र से मांगी थी लैब के लिए अनुमति

इधर स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र से राज्य में रायपुर, रायगढ़ और जगदलपुर में तीन नए लैब बनाने को लेकर स्वीकृति मांगी थी, लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिली है।स्वास्थ्य विभाग एम्स के लैब के लिए अपने तरफ से मशीन उपलब्ध कराने की तैयारी कर ली है।

छह घंटे में बारह सैंपल की जांच

एम्स के चिकित्सकों के अनुसार लैब में एक घंटे में बारह सैम्पल की जांच होती है। ऐसे में अकेले कोरोना की जांच के सैंपल हर दिन लगभग 20 से अधिक पहुंच रहे हैं। साथ ही अस्पताल में बीमारी से पीड़ितों के सैंपल जांच को आ रहे हैं। एक ही मशीन से सारे जांच करने में समय पर रिपोर्ट देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लैब में लगातार सैंपलों की जांच की जा रही है। हमारी पूरी कोशिश है। जांच के लिए मशीनें मंगाई गई है। साथ ही राज्य सरकार ने भी संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी