डोर-टू -डोर कचरा संग्रहण में करोड़ों का भ्रष्टाचार, हाईकोर्ट ने सरकार और निगम से मांगा जवाब

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

डोर-टू -डोर कचरा संग्रहण में करोड़ों का भ्रष्टाचार, हाईकोर्ट ने सरकार और निगम से मांगा जवाब

डोर -टू -डोर कचरा संग्रहण में करोड़ों का भ्रष्टाचार, हाईकोर्ट ने सरकार और निगम से मांगा जवाब
कटनी – नगर निगम कटनी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण योजना में करोड़ों रुपये के बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। वरिष्ठ पार्षद और अधिवक्ता मिथलेश जैन की याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है।

हाईकोर्ट का सख्त रुख
चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए म.प्र. शासन, आर्थिक अपराध अनुसंधान विभाग (EOW), नगर निगम कटनी और नगर तथा ग्राम निवेश विभाग को नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने इन सभी विभागों से 04 सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया है।

घोटाले के मुख्य आरोप
पार्षद मिथलेश जैन ने अपनी याचिका में 'रेमकी इनवायरो इंजीनियर प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी और नगर निगम के अधिकारियों के बीच मिलीभगत के कई गंभीर आरोप लगाए हैं:

  • फर्जी बिलिंग: आरोप है कि बिना बिल जारी किए ही कंपनी को लाखों रुपये का भुगतान किया गया और बाद में यह राशि जनता के प्रॉपर्टी टैक्स में जोड़कर वसूली गई।
  • नियमों का उल्लंघन: 7 मई 2015 को हुए समझौते के अनुसार, कचरे का सेग्रीगेशन (छंटाई) अनिवार्य था और उसे सीधे कॉम्पैक्टर में डालकर प्लांट ले जाना था, जिसका पालन नहीं किया गया।
  • अवैध डंपिंग: लाखों मीट्रिक टन कचरा उस कृषि भूमि पर डंप कर दिया गया जो प्लांट के लिए आवंटित ही नहीं थी। यह मास्टर प्लान और प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम का खुला उल्लंघन है।
  • वजन में धोखाधड़ी: आरोप है कि कंपनी कचरा ढोने वाले वाहनों में मलबे जैसी भारी सामग्री भरकर वजन बढ़ाती थी ताकि वजन के आधार पर अधिक भुगतान लिया जा सके।
  • तीन गुना भुगतान: रेलवे और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कचरे को भी उसी स्थल पर डंप कर कंपनी द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से तीन गुना भुगतान लिया जा रहा है।

FIR की मांग
याचिकाकर्ता ने बताया कि वर्ष 2023 में शिकायत दर्ज होने के बावजूद न तो कोई प्रारंभिक जांच पूरी हुई और न ही एफ.आई.आर. दर्ज की गई। अब हाईकोर्ट में रिट अपील दाखिल कर नगर निगम अधिकारियों, रेमकी इनवायरो कंपनी के निर्देशकों और प्लांट प्रभारी के खिलाफ आर्थिक अनियमितता, पर्यावरण उल्लंघन और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 6 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 6 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस