कटनी में झोलाछाप डॉक्टरों पर चला प्रशासन का चाबुक, लेकिन सवाल अब भी कायम

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में झोलाछाप डॉक्टरों पर चला प्रशासन का चाबुक, लेकिन सवाल अब भी कायम

खबर डिजिटल संवाददाता-- कटनी जिले में आखिरकार प्रशासन की नींद खुली और झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू हुई। विकासखंड बड़वारा के ग्राम विलायतकला में “बेस्ट केयर क्लीनिक” नाम से चल रहे अवैध क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर उसे सील कर दिया। कार्रवाई में 50 प्रकार की एलोपैथिक दवाइयां जब्त की गईं।जांच में सामने आया कि क्लीनिक संचालक जाकिर हुसैन खुद को बीएएमएस डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज कर रहा था, लेकिन न तो उसके पास वैध दस्तावेज मिले और न ही मेडिकल काउंसिल में पंजीयन। सबसे गंभीर बात यह रही कि आयुर्वेद की डिग्री के नाम पर एलोपैथिक इलाज धड़ल्ले से किया जा रहा था और मरीजों को भर्ती तक किया जा रहा था।प्रशासन की कार्रवाई ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है — आखिर गांव-गांव में फैले ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों पर अब तक लगाम क्यों नहीं लग सकी?कटनी जिले के कई ग्रामीण इलाकों में मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध क्लीनिक वर्षों से संचालित हो रहे हैं। बिना डिग्री और बिना अनुमति मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। गरीब और ग्रामीण मरीज मजबूरी में इन फर्जी डॉक्टरों के भरोसे इलाज कराने को मजबूर हैं।स्वास्थ्य विभाग की यह कार्रवाई भले ही सराहनीय हो, लेकिन क्या सिर्फ एक क्लीनिक सील कर देने से पूरा नेटवर्क खत्म हो जाएगा? जिलेभर में फैले ऐसे अवैध क्लीनिकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और प्रशासन अक्सर शिकायत या हादसे के बाद ही हरकत में आता है।अब देखना यह होगा कि प्रशासन की यह मुहिम केवल दिखावटी कार्रवाई बनकर रह जाती है या सच में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा।कटनी से विशेष रिपोर्ट।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कटनी में झोलाछाप डॉक्टरों पर चला प्रशासन का चाबुक, लेकिन सवाल अब भी कायम | Khabar Digital | Khabar Digital