राजधानी में मासूम बच्ची से दुष्कर्म, संदेह के घेरे में स्कूल

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

राजधानी में मासूम बच्ची से दुष्कर्म, संदेह के घेरे में स्कूल

रायपुर. कैंपियन स्कूल में दाखिला के पहले ही दिन एक मासूम के साथ हुए दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुक्रवार को बाल आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे ने बच्ची के साथ उसके माता-पिता और पुलिस स्कूल पहुंची। बाल आयोग के अध्यक्ष ने बच्ची का एकांत में बयान लिया और माता-पिता के साथ पूछताछ की, इस दौरान स्कूल स्टाफ से भी उन्होंने पूछताछ की।  जिसके बाद बाल आयोग की अध्यक्ष उस शौचालय में भी गईं जहां ये शर्मनाक घटना घटी थी।

डरी-सहमी सी है बच्ची
परिजनों के मुताबिक घटना के बाद से बच्ची डरी-सहमी है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि स्कूल कैंपस में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्कूल में कुछ कमरों के अंदर और शौचालयों के बाहर ही कैमरे लगे हैं जबकि बाकी किसी भी जगह कोई भी कैमरा लगा हुआ नजर नहीं आया जिस शौचायल में यह घटना होने की बात सामने आ रही है वह लड़कों का शौचालय है, शौचालय के बाहर लगी नेम प्लेट में इसका जिक्र है।

बच्ची का अंडर गारमेंट जलाया
आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे ने इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन की भूमिका को संदेहास्पद बताया है। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने घटना के बाद बच्ची का अंडर गारमेंट रख लिया था। पूछे जाने पर प्रबंधन ने बताया कि उसे जला दिया गया है। आयोग ने कहा कि बच्ची डरी और सहमी हुई है इस वजह से वह घटना के बारे में ठीक से कुछ नहीं बता पा रही। इस मामले में स्कूल प्रबंधन की ओर से वाइस प्रिंसिपल अलेक्स ने स्कूल में घटना होने से इंकार किया है। बच्ची के अंडर गारमेंट को जलाने के मामले में सफाई देते हुए कहा कि बच्ची ने पोट्टी कर दी थी पोट्टी करने की वजह से अंडरगारमेंट गंदा हो गया था इस वजह से उसे जला दिया गया है।

रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस की आनाकानी
पुलिस की भूमिका पर भी सवालिया निशान लगा रहा है, बच्ची के पिता के अनुसार बच्ची जब घर पहुंची तो उसने अपनी मां को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी लगते ही वे घर आने के बाद स्कूल गए और फिर रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस थाना गए। लेकिन पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करते नज़र आयी। बाद में रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी